Monday, 24 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला |

दूर-दराज क्षेत्र के आवेदक बिना जिला मुख्यालय पर आए कलेक्टर को बता सकेंगे अपनी शिकायत
19, Feb 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी

     जिले के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणो को अब मंगलवार की जनसुनवाई में कलेक्टरेट कार्यालय आकर अपनी शिकायत कलेक्टर को बताने की आवश्यकता नहीं रहेगी। वे अपने ग्राम के नजदीक के तहसील या एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक जाकर वहाॅ के विडियो कान्फ्रेस के माध्यम से अपनी शिकायत सीधे कलेक्टर को बता सकेंगे। कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने आज कलेक्टरेट में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में उक्त व्यवस्था संबंधित निर्देश सभी राजस्व अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने समस्त राजस्व अधिकरियों को निर्देशित किया कि, यदि मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान कोई आवेदक सीधे कलेक्टर से चर्चाकर अपनी समस्या बताना चाहता है तो उसकी चर्चा, विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सीधे उनसे करवाई जाए। इसके लिए विडियो काफ्रेंसिंग केमरे के सामने एक कुर्सी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए।
     बैठक में कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा, पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर सहित समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |