Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

बैंक कियोस्क संचालक के साथ बदमाशो ने दिन दहाड़े फालिया दिखाकर लुट को दिया अंजाम
Report By: विक्रमसिंह राठौर 15, May 2023 3 years ago

image

90 हजार नगदी सहीत लेपटॉप व मोबाईल लुटकर हुए फरार

माही की गूंज, अमझेरा। 

          अमझेरा क्षेत्र में लगातार चोरीयों और लुट का ग्राफ बढ़ता जा रहा है तथा अब चोर-बदमाश दिन में भी घटनाओं को अंजाम देने से नही चुक रहे है। समीपस्थ ग्राम मिण्डा में सोमवार की सुबह 9ः30 बजे कियोस्क संचालक अनील पिता महेश प्रजापत निवासी मिण्डा के साथ अज्ञात बदमाशो ने हथियारों के दम पर लुट की वारदात को अंजाम देते हुए उससे 90 हजार रू. नगद राशी सहीत लेपटॉप, दो मोबाईल, थंब डिवाईस व अन्य दस्तावेज लुट लिये। लुट की सूचना अमझेरा थाने पर देने पर थाना प्रभारी सीबी के निर्देश पर तुंरत ही पुलिस टीम घटना स्थल पर रवाना हो गई एवं बदमाशो की तलाश में जुटी लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। 

          फरियादी अनील प्रजापत ने बताया कि, वह ग्राम मिण्डा में रहता है और वहॉ से 4 किमी दूर ग्राम चालनी में बैंक ऑफ इंडिया का कियोस्क का संचालन करता है। रोजाना की तरह सोमवार का भी वह कियोस्क के लिए  मिण्डा अपने घर से मोटरसाईकिल से निकला था तथा घर से करीब 2 किमी दुर पर ग्राम चालनी के मोड़ पर मोटरसाईकिल के साथ चार अज्ञात बदमाश जिनके मुंह पर कपड़ बंधा हुआ था खड़े थे और जैस ही वह वहॉं पहुंचा बदमाशो ने फालिया गर्दन पर अड़ा दिया और मोटरसाईकिल रोककर धमकाने लगे एवं उन्होने सारा सामान लुट लिया और फरार हो गये। इस संबंध में थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है एवं सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे है आरोपीयों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस रास्ते पर हुई लूट की वारदात।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |