Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

निरक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्कूल में अनुपस्थित 5 शिक्षको को किया निलंबन
03, Mar 2022 4 years ago

image

स्कूल, आंगनवाड़ी सहित छात्रावास का किया निरक्षण

माही की गूंज, रतलाम।

        जिले के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बुधवार को ग्राम बिबड़ोद, पलसोडी, बावड़ी, शिवगढ़ के स्कूलों, आंगनवाडियों तथा अन्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पलसोडी हायर सेकेंडरी स्कूल में 5 शिक्षक अनुपस्थित होने पर उनका निलंबन कर दिया। लापरवाही पर खंड शिक्षा अधिकारी तथा प्राचार्य को भी शोकॉज नोटिस दिया है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के साथ एसडीएम (शहर) राजेश शुक्ला, एसडीएम (सैलाना) कामिनी ठाकुर, जिला महिला बाल विकास अधिकारी रजनीश सिन्हा, क्षेत्र संयोजक पारुल जैन मौजूद थी।

        निरीक्षण के दौरान कलेक्टर आंगनवाड़ी देख खुश हुए ।कलेक्टर द्वारा ग्राम बिबड़ोद की स्वयं के द्वारा गोद ली गई आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी की व्यवस्थाएं बेहतर पाई गई। अच्छे से रंग रोगन, बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने के लिए किए गए इंतजाम और दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग साथ बिछात व्यवस्था भी बेहतर देख कलेक्टर ने व्यवस्था देख रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की तारीफ की।

कन्या आश्रम में मिली अनियमित्ता

        कलेक्टर ने ग्राम शिवगढ़ में आदिवासी कन्या आश्रम पहुंचकर मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बुधवार के दिन निर्धारित मीनू अनुसार संपूर्ण भोजन प्रदाय नहीं पाया गया। दाल, रोटी और सब्जी देना थी परंतु सब्जी नहीं मिली। उपस्थित नायब तहसीलदार वंदना किराड़े को नियमित रूप से यहां आकर बच्चों के भोजन को चेक करने के निर्देश दिए। कन्या आश्रम भवन के निरीक्षण में उखड़े हुए प्लास्टर तथा अन्य खामियों को देख कलेक्टर नाराज हो गए तथा क्षेत्र संयोजक पारुल जैन को निर्देशित किया कि भवन निर्मित करने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश दिए।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |