Wednesday, 08 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... |

नाच-गाने व ढोल-मांदल के साथ मना पीएम अन्न उत्सव
07, Aug 2021 4 years ago

image

माही की गूंज, जोबट। 

    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत उचित मूल्य की दुकानों पर बांटे जाने वाले बैग के माध्यम से घर-घर अन्न का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हितग्राहियों को संबोधित किया। उक्त कार्यक्रम डेकाकुण्ड में पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, थापली में मण्डल महामंत्री राकेश राठौड़ द्वारा बैग हितग्राहियों को  वितरित किए गए। कार्यक्रम के लिए प्रत्येक दुकान पर 100 हितग्राही  को 10 kg गेहूं के बैग दिए गए। ग्राम थापलीनव, डेकाकुण्ड में हितग्राहियों द्वारा ढोल-मांदल के साथ नाचते हुए पीएम व सीएम की फ़ोटो लगी थैलियों को लेकर अन्न उत्सव मनाया गया। 

    इसी के तहत जोबट मण्डल के 25 गावो की राशन दुकानों पर भाजपा मण्डल द्वारा प्रभारी अतिथि बनाए गए, जिन्होंने सभी गांवों की दुकानों पर अन्न उत्सव मनाया। जिसमे ग्राम नेहतड़ा में जिलाध्यक्ष वकिलसिंह ठकराला, उबगारी में पूर्व विधायक अलीराजपुर नागरसिंह चौहान, सेवरिया में जिलापंचायत अध्यक्ष अलीराजपुर श्रीमती अनिता चौहान, कस्बा जोबट में नप अध्यक्ष जोबट श्रीमती रमिला चौहान, कनवाडा में जिलाउपाध्यक्ष दीपक चौहान, उबल्ड में जिलामहामंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव, बलेड़ी में पूर्व जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, डेकाकुण्ड में पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, बडागुड़ा में जिला पंचायत सदस्य नरसिंह मोर्य, खुटाजा में मण्डल अध्यक्ष रमेश डावर, उमरी जिलाउपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनी, देहदला में मार्केटिंग अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, थापली में मण्डल महामंत्री राकेश राठौड़, रणजीतगढ़ में पूर्व मण्डल अध्यक्ष रघुनन्दन शर्मा, बिलासा में मण्डल कोषाध्यक्ष संजय वाणी,पहाड़वा में मण्डल उपाध्यक्ष सुरभान गाड़रिया, बेटवासा में पार्षद नप शंकर बघेल, कंदा में जिलाकार्यसमिति सदस्य मांगीलाल जैन, ऊंडारी में पूर्व मण्डल अध्यक्ष यशपालसिंह ठाकुर, कोशदूना में पूर्व नप अध्यक्ष सुश्री रसीदा शेख, जाली में सरपंच बड़ा गुडा करण डावर, घोगसिया में मण्डल कार्यसमिति सदस्य फिरोज खान, बिलखेड़ी में जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश अग्रवाल, देवलय पूर्व मण्डल अध्यक्ष विजय चौहान, किला जोबट मण्डल उपाध्यक्ष केरमसिंह सिंघाड़ को अन्न महोत्सव के प्रभारी नियुक्त किया गया। 




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |