Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

226 पंचायत सचिवों एवं 51 रोजगार सहायको का आहरित नहीं होगा वेतन
28, Dec 2021 4 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी।

        जिला पंचायत सीओ ऋतुराजसिंह ने कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा के निर्देश पर जिले के 226 पंचायत सचिवों एवं 51 रोजगार सहायको का वेतन नहीं आहरित करने के निर्देश संबंधित जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए है। भेजे गए परिपत्र में उन्होने स्पष्ट किया है कि, उक्त कार्यवाही धारा 40/92 में वसूली प्रकरणो का पूर्णताः प्रमाण-पत्र नहीं देने के कारण वसूली राशि का निर्धारण नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण समस्त जनपदों के सीईओ दिसम्बर माह से आगामी आदेश तक इन 226 सचिवों का वेतन आहरित नहीं करेंगे। अन्यथा की स्थिति में संबंधित जनपद पंचायत सीईओ पर भी कठौर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। 

      जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी अनुसार जिन पंचायत सचिवों का वेतन आहरण रोका गया है, उसमें विकासखण्ड ठीकरी के 23 पंचायत सचिव, निवाली के 16 पंचायत सचिव, पाटी के 26 पंचायत सचिव, पानसेमल के 37 पंचायत सचिव, बड़वानी के 10 पंचायत सचिव, राजपुर 17 पंचायत सचिव एवं सेंधवा के 97 सचिव सम्मिलित है। इसी प्रकार जिन रोजगार सहायको का वेतन आहरण रोका गया है उसमें विकासखण्ड ठीकरी के 2 पंचायत सचिव, निवाली के 6 पंचायत सचिव, पाटी के 7 पंचायत सचिव, पानसेमल के 10 पंचायत सचिव, बड़वानी के 6 पंचायत सचिव, राजपुर 4 पंचायत सचिव एवं सेंधवा के 16 सचिव सम्मिलित है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |