Friday, 25 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन |

जयस नेता कमलेश्वर डोडियार पर बलात्कार का प्रकरण दर्ज
21, Nov 2022 3 years ago

image

पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंच सुनाई व्यथा, बयान और मेडिकल परीक्षण के बाद दर्ज किया मामला

अगले माह विवाह होना है जयस नेता डोडियार का, दूसरी युवती ने शादी का झांसा देकर बलात्कार का लगाया आरोप

माही की गूंज, रतलाम।

        जयस नेता कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज हुआ है। सोमवार सुबह परिजनों के साथ पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची थी। एसपी अभिषेक तिवारी को शिकायत के बाद पीड़िता ने दुष्कर्म की व्यथा सुनाई। मामले की गंभीरता पर युवती के बयान और स्वास्थ परीक्षण के आधार पर आरोपी जयस नेता डोडियार के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय पीड़िता ने आरोपी जयस नेता कमलेश्वर पिता ऊंकार डोडियार निवासी ग्राम लुणी राधाकुआ (थाना सरवन) के खिलाफ एसपी तिवारी को लिखित शिकायत की थी। 

        युवती ने बताया कि, आरोपी जयस नेता डोडियार ने करीब चार वर्ष तक उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद आरोपी डोडियार ने दूसरी जगह शादी करने की तैयारी शुरू कर दी। इस बात पर युवती ने जब आपत्ति ली तो उसके घर रिश्ता लेकर लडक़े वालों को पहुंचाया। आरोपी डोडियार युवती से बोला कि, तू तेरे परिवार का साथ दे तो मैं कोर्ट मैरिज कर लूंगा। पूर्व में भी आरोपी देर रात में नशा करके उसके घर आता था और उसके साथ शारीरिक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी डोडियार ने युवती का फोटो वायरल कर उसे बदनाम भी किया। महिला पुलिस ने पूरे मामले में युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी जयस नेता कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ भादवि की धारा 376 (2) (ए), 469, 506, 294 एवं 500 में मुकदमा दर्ज किया गया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |