Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी घोषित श्रीमती चौहान का ग्राम में हुआ स्वागत
04, Mar 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, आम्बुआ।

         विगत दिनों संपन्न विधानसभा चुनाव में जिस तरह भाजपा द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा चुनाव की घोषणा के पूर्व किया गया था तथा उसका लाभ पार्टी को मिला था। प्रत्याशी को जनसंपर्क करने हेतु अधिक समय मिल गया। उसी तर्ज पर लोकसभा चुनाव की घोषणा के पूर्व ही प्रत्याशियों की घोषणा हो जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। विशेष कर रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर लोकसभा सीट पर अलीराजपुर जिले को प्राथमिकता देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चौहान को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

          भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती अनीता चौहान अलीराजपुर से झाबुआ, रतलाम प्रवास पर जाते समय आम्बुआ स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शनार्थ पहुंची तो आम्बुआ मंडल के कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालव तथा आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया तथा भारी मतों से जीत दिलाने का भरोसा भी दिलाया। अपने स्वागत से अभिभूत श्रीमती अनीता चौहान ने कार्यकर्ताओं का आभार माना। उनके साथ उनके पति तथा मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान उपस्थित रहे। स्वागतकर्ताओं मे जिला अध्यक्ष संतोष (मकू) परवाल, सांसद प्रतिनिधि विशाल रावत, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष जुवान सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भरत महेश्वरी, नारायण अरोड़ा, निलेश राठौड़, सरपंच टेमाची, हरदासपुर, छोटा इटारा आदि उपस्थित रहे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |