Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

रातभर चला पुलिस का नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन
16, Jun 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर।

           पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्‍सेना के निर्देश पर एवं पुलिस महानिरीक्षक इन्‍दौर (ग्रामीण) जोन इन्‍दौर अनुराग, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्‍दौर (ग्रामीण) रेंज इन्‍दौर निमिष अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्‍यास की अगुवाई में सम्‍पूर्ण जिले में दिनांक 15 व 16 जून की मध्‍य रात्रि में जिले में शांति व्‍यवस्‍था बनाए रखने एवं बदमाशों में पुलिस का भय कायम रखने हेतु अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही, स्‍थाई वारंटियों, गिरफ्तारी वारंटियों, फरार अपराधियों, इनामी बदमाशों, अन्‍य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एवं गुण्‍डे, बदमाशों की चैकिंग हेतु ‘’नाईट काम्बिंग ऑपरेशन’’ किया गया। 

           अभियान पर रवाना होने से पूर्व पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्‍यास के द्वारा अनुभाग जोबट/अलीराजपुर में, अनुभाग अलीराजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अश्‍वनी कुमार, अनुभाग जोबट में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नीरज नामदेव के द्वारा पुलिस टीमों की ब्रीफिंग की गई। जिसमें प्रभावी कार्यवाही के साथ-साथ सुरक्षा व सावधानी बरतने, कानूनी प्रक्रिया का पूर्ण ध्‍यान रखने के संबंध में समझाईश दी गई। 

            इस दौरान पुराने अपराधियों को जिनके विरूद्ध माननीय न्‍यायालय द्वारा वारंट जारी किये गये थे, उनके विरूद्ध धरपकड़ अभियान चलाया गया। कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान रात में आने-जाने वाले वाहनों को भी चेक किया गया। जिला बदर अपराधियों, गुण्‍डे-बदमाशों को चेक किया गया ताकि उनकी अपराधिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जा सके तथा वे किसी भी प्रकार का उपद्रव, कोई कानून विरोधी हरकत ना कर सके और उन्‍हें पुलिस निगाह में रख सकें। इस दौरान जिले के सभी वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ-साथ थाना एवं चौकियों के द्वारा एक साथ मिलकर कॉम्बिंग ऑपरेशन किया गया, जिसमें 250 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने भाग लिया। उक्‍त अभियान के तहत जिले के कुल 6 स्‍थाई वारंटियों, 1 फरार वारंटी एवं 13 गिरफ्तारी वारंट तामील किये गये। 9 अन्‍य वांछित अपराधियों को भी कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया। 49 जिला बदर अपराधियों की चेकिंग की गई। जिला बदर अपराधियों की चेकिंग करते 4 अपराधी जिला बदर आदेश का उल्‍लंघन करते हुए उपस्थित मिलने पर संबंधित थानों पर अपराधियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। 

           कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान थाना क्षेत्र बोरी में आरोपी आल‍मसिंह पिता रतु अजनार से कुल 65 पेटियॉं अग्रेजी बीयर जप्‍त कर अपराध क्रमॉंक 169/2024 धारा 34(2), 36 आबकारी एक्‍ट का पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार थाना जोबट में आरोपी संतोष डावर से कुल 25 पेटी शराब एवं एक कार जप्‍त कर थाना जोबट पर अपराध क्रमॉंक 330/2024 धारा 34(2), 36 आबकारी एक्‍ट का पंजीबद्ध कर अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही की गई।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |