Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत उपयात्रा का कल होगा आयोजन
15, Nov 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर।

         मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में उपयात्रा का आयोजन 16 नवंबर बुधवार से प्रारंभ किया जा रहा है। उपयात्रा अलीराजपुर के बस स्टैंण्ड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मारक से प्रारंभ होकर ग्राम आंबुआ, जोबट एवं उदयगढ़ पहुंचेगी। भारत जोडो उपयात्रा का नेतृत्व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं यात्रा संयोजक व विधायक मुकेश पटेल करेंगे।

        जिला कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने बताया कि, 16 नवंबर सुबह 8 बजे अलीराजपुर बस स्टैंण्ड से भारत जोड़ो यात्रा के तहत उपयात्रा निकाली जाएंगी। उक्त यात्रा ग्राम वडी होकर ग्राम आंबुआ पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम आंबुआ में रहेगा। यात्रा 17 नवंबर को जोबट पहुंचेगी और रात्रि विश्राम वही करेगी। 18 नवंबर को यात्रा ग्राम उदयगढ़ पहुंचेगी और वहां पर एक सभा आयोजित की जाएंगी, जिसे कांग्रेस के नेता संबोधित करेंगे। यात्रा की तैयारियो को लेकर कांग्रेसी नेताओ ने ग्राम आंबुआ पहुंचकर कांग्रेस नेताओ व कायर्कतार्ओ की बैठक लेकर भारत जोडो उपयात्रा कायर्क्रम की जानकारी दी। 

        बैठक में सरपंच रमेश रावत, अमान पठान, डाँ. राजेंद्रसिंह, राजेंद्र टवली, लईक, मुस्तुफा बोहरा, गोपाल सेठ, दिलीप बारिया, सोनु वर्मा आदि मोजुद थे। 

        कार्यकारी अध्यक्ष ओम राठौर एवं उपयात्रा सह संयोजक महेंद्र रावत ने जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, आईटी सेल, एनएसयूआई, पंच-सरपंचो, पार्षदों  सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह अपने-अपने साथियो सहित उपयात्रा मे शामिल होकर यात्रा को सफल बनाए।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |