Sunday, 25 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

इलाज के नाम पर नाबालिग युवती के साथ किया बलात्कार, केरल निवासी आरोपी वैद्य गिरफ्तार
Report By: राघवेंद्र सिंह डोडिया 28, Jun 2021 5 years ago

image

पिछले चार वर्ष से रतलाम में चला रहा था अस्पताल

माही की गूंज, रतलाम

    रतलाम पुलिस अपराधियों पर कितना भी लगाम लगा ले, लेकिन अपराधी है कि रतलाम पुलिस के लिए हर बार नई चुनोती पेश कर अपराध करने से बाज़ नही आते है। शहर में एक नाबालिग युवती का आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज करने के नाम पर बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी वैद्य के विरुद्ध बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    मिली जानकारी अनुसार केरल निवासी वैद्य अब्दुल गुरक्कल पिछले कुछ वर्षों से जवाहर नगर में धन्वन्तरि क्लिनीक के नाम से आयुर्वेदिक अस्पताल चलाता है। एक सौलह वर्षीय नाबलिक युवती पिछले करीब एक डेढ वर्ष से उससे इलाज करवा रही थी। रविवार को उक्त युवती ने औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने पर पहुंचकर बताया कि, शनिवार को जब वह वैद्य अब्दुल के पास इलाज कराने गई थी तो अब्दुल ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसके साथ बलात्कार किया।

    औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने युवती की शिकायत पर वैद्य अब्दुल के खिलाफ बलात्कार की धारा 376 के साथ पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आरोपी अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाताया जाता है कि, वैद्य अब्दुल मूल रुप से केरल का निवासी है और चार-पांच वर्षों से रतलाम में रह कर आयुर्वेदिक चिकित्सालय चला रहा है।

    थाना प्रभारी ओपी सिंह औद्योगिक थाना क्षेत्र ने बताया कि, कल हमे सूचना मिली  थी कि कालीकट  केरल का रहने वाला एक डॉक्टर अब्दुल करके है, जिसके पास पंचकर्म की कोई डिग्री है। एक लड़की है  जिसको मिर्गी की बीमारी थी उसका इलाज करवाने गए थी। उस लड़की ने शिकायत की है कि उसके साथ डॉक्टर ने  दुष्कर्म किया है। पुलिस ने  प्रकरण दर्ज कर आरोपी  वेध  (डॉक्टर) को गिरप्तार कर लिया और मामले की विवेचना जारी है।

 गिरप्तार आरोपी वैद्य अब्दुल गुरक्कल



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |