Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

शादी में गए किसान परिवार के सुने घर को बदमाशो ने बनाया निशाना, लाखो की चोरी को दिया अंजाम
06, Feb 2022 4 years ago

image

एक का खुलासा होते ही पुलिस के सामने खड़ी हो जाती है दूसरी चुनोती 

माही की गूंज, रतलाम।

        जिले की पुलिस वर्तमान में अपराध ट्रेस करने के मामले में भले ही मध्यप्रदेश में नम्बर एक हो लेकिन यहां अपराधी भी प्रदेश में नंबर एक होने में कोई कोई कसर नही छोड़ रहे। जिले में चोरी, लूट सहित अपराधों के मामले लगातार बढ़ रहे है। पिछले दिनों ही रतलाम के सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा कर अपराध में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी मिली थी। लेकिन पुलिस ने राहत की सांस भी नही ली थी कि, शनिवार को कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम लसूडिया मुंडली में किसान के घर पर बदमाशों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश घर से 9 लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के जेवर और करीब 55 हजार रुपए नकदी चुरा कर ले गए। बदमाशों ने मात्रा आधे घंटे के भीतर इस वारदात को अंजाम दिया।

        मिली जानकारी के अनुसार किसान राकेश पाटीदार व उनके भाई प्रकाश पाटीदार अलग-अलग जगह विवाह समारोह में गए हुए थे। उनकी मां मंजू बाई शनिवार सुबह करीब सवा दस बजे घर पर ताला लगाकर गांव में ही अपने रिश्तेदार मुकेश पाटीदार की पुत्री उमा की शादी में गई हुई थी। उनके जाने के बाद बदमाशों ने ताला तोड़कर घर मे घुसे व कुछ ही मिनटों में वारदात कर भाग निकले। वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जाँच की। वारदात के बाद क्षेत्र के लोगो मे भय का माहौल है जो घर को थोड़ी देर भी सुना छोड़ने में डर रहे है। नवागत एसपी के सामने आते ही दूसरी बड़ी चुनोती अपराधीयो ने पेश की है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |