Wednesday, 29 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक |

ट्रायसिकल मांगने आई बालिका को अस्पताल भेज बनवाया मेडिकल प्रमाण-पत्र
13, Jul 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी
       कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने मंगलवार को अपनी माॅ श्रीमती सुनिता किराड़े के साथ आई 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका कुमारी विजिता की ट्राईसिकल की इच्छा को पूर्ण करते हुए अपने समक्ष उसे ट्राईसिकल दिलवाई। वहीं बालिका को शासकीय वाहन से जिला चिकित्सालय भेजकर मेडिकल बोर्ड का दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनवाया। अब इसके आधार पर दिव्यांग को प्रतिमाह 600 रूपए की पेंशन प्रारंभ हो सकेगी।
      इसके साथ ही कलेक्टर ने दिव्यांग बालिका का आधार कार्ड की प्रक्रिया भी प्रारंभ करवाकर उसे अविलम्ब आधार कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश ई-गर्वेनेश प्रबंधक को दिये है। इस दौरान कलेक्टर ने दिव्यांग की माता की इच्छा का सम्मान करते हुये स्कूल एवं छात्रावास प्रारंभ होने पर बालिका का प्रवेश आश्रम करवाने का आश्वासन भी दिया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |