Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

अमका-झमका तीर्थ के पास आयशर और मोटरसाईकिल की जोरदार भिडंत, मोटरसाईकिल सवारों की मौके पर मौत
Report By: विक्रमसिंह राठौर 19, May 2023 3 years ago

image

टक्कर के बाद टुलेन पर जाम लगने से वाहनो की लगी कतार, घटना के बाद आयशर वाहन चालक हुआ फरार

माही की गूंज, अमझेरा। 

          अमका-झमका तीर्थ के पास मांगोद-मनावर टुलेन पर बनी पुलिया पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे बाद आयशर वाहन क्रं.- एमपी 09 झेडपी 3299 जो कि मनावर तरफ से सीमेंट की बोरीयॉ भरकर अमझेरा की ओर आ रहा था एवं मोटरसाईकिल वाहन क्रं. एमपी 11 एन के 3537 जो अमझेरा से केशवी की ओर जा  रही थी की दोनो की आमने सामने सेे जोरदार भिडंत हो गई जिसमें मोटरसाईकिल  सवार थावरिया पुत्र केकड़िया सिंगार 21 वर्ष एवं जितेन्द्र पुत्र मुन्ना डावर 21 वर्ष दोनो निवासी ग्राम लालगढ़ ग्राम पंचायत पांचपिपल्या की मौके पर ही मौत हो गई । टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद मोटरसाईकिल पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई एवं दोनो मोटरसाईकिल सवार सड़क पर फिका गये जिससे कुछ समय के लिए मार्ग पुरी तरह से अवरूद्ध हो गया तथा मार्ग के दोनो ओर वाहनो की कतारे लग गई। सूचना मिलने पर अमझेरा थाने के उपनिरीक्षक संदीपसिंह बैस,मनीष पंडित,कैलाश कटारे एवं अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे एवं मृतको के शव को वाहन द्वारा अमझेरा अस्पताल पहुंचा गया एवं मोटरसाईकिल भी मार्ग से हटाकर आवागमन शुरू कराया गया । श्री बैस ने बताया कि मोटरसाईकिल टक्कर मारने के बाद आयशर का वाहन चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाष की जा रही है एवं शवों के पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है एवं मर्ग कायम कर घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। उल्लेखनिय है कि टु लेन बनने के बाद वाहनो की गति पर नियत्रंण नहीं है तथा तेज गति के कारण इसी स्थान पर पूर्व में भी कई सड़क दुर्घटना हो चुकी है।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |