Sunday, 22 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न |

विधायक व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने माँ नर्मदा की पूजा अर्चना कर चुनरी अर्पित की
28, Jan 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर।

         आज मां नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल और पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने ग्राम ककराना में पूजा अर्चना कर चुनरी अर्पण की एवं मां नर्मदा जी का आशीर्वाद लिया।

         इस अवसर पर विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि, आज के ही दिन मां नर्मदा का जन्म हुआ था और मां नर्मदा अमरकंटक से प्रकट होकर खंभात की खाड़ी में जाकर समाहित हो गई थी। नर्मदा जयंती के दिन दीपदान करने का बहुत महत्व बताया गया है और क्षेत्र के सभी श्रद्धालु आज के दिन सायंकाल मां नर्मदा को दीपों से सजा कर मां नर्मदा का जन्म उत्सव मनाते हैं।

         कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि, मां नर्मदा जी की जयंती पर सेवा भाव से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। माई का ही एक ऐसा दरबार है जहा पर अमीर, गरिब, उच, नीच का भेदभाव नहीं किया जाता। मां नर्मदा जी की जयंती को एतिहासिक रूप से मनाया क्योंकी जिसके कारण पूरी दूनिया टिकी हुई है। देश की आधी आबादी और देश के किसान मा नर्मदा जी के जल से जीवीत है। विश्व की एक मात्र नदी है जिसकी परिक्रमा की जाती है और सौभाग्य की बात है कि हम सब मा नर्मदा जी के तट पर जन्म लिए है और उनके गोद में खेलकर बड़े हुए है।

         इस कार्यक्रम में  कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राठौड़, श्याम सैंडी राठौड़, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चितल पवार, आईटी सेल जिला अध्यक्ष मनिष चौहान, आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष श्रीपाल ठकराल, पिंटू सेन, सुरेश सेठ, सोंडवा आईटी सेल ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र डूडवा आदि उपस्थित रहे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |