Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

नवांकुर संस्‍थाओं का एक दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम
07, Mar 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर।

        नवांकुर संस्‍थाओं का एक दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सरस्‍वती शिशु/विद्या मंदिर के पास, उमराली रोड वनवासी कल्‍याण आश्रम अलीराजपुर में किया गया। जिसमें जिला समन्वयक दीपक जगताप द्वारा जन अभियान परिषद द्वारा किये जा रहे कार्यो से अवगत कराया। तत्‍पश्‍चात मुख्य अतिथि एवं वक्‍ता नागरसिंह चौहान वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति कल्‍याण मंत्री के द्वारा मॉ भारती के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। नवांकुर समिति से मगनसिंह चौहान द्वारा संचालन किया गया। इसके बाद प्रथम सत्र विकासखण्‍ड समन्‍वयक  नगरिया सस्तिया द्वारा नवांकुर संस्‍थाओं के सीएमसीएलडीपी अंतर्गत मेंटर्स एवं विद्यार्थी एप तथा एमआइएस अंतर्गत एमपीजेएपी एप के बारे में उसको संचालित करने, अपलोड करने तथा उसमें आ रही कठिनाईयों के बारे में विस्‍ताार से चर्चा की गई। 

        इस दौरान नागरसिंह चौहान ने कहा कि, अपने ग्राम में संगठन को मजबूत बनाये। अपने ग्राम में गरीबो को योजनाओ का लाभ दिलाये। व्‍यक्ति का नहीं उसके कार्यो का महत्‍व होता है। इसलिए जन अभियान परिषद को ठोस कार्य करने होगे। स्‍वेच्छिक संस्‍थाओं के माध्‍यम से समाज में परिवर्तन तभी होगा जब समाज के प्रति पीडा होगी ओर वनवासी समाज में सेक्‍टर प्रभारी तन मन से कार्य करते हुए परिणाम को अंजाम दे।

        इसके बाद तृतीय सत्र विकासखण्‍ड समन्‍वयक रामसिंह निगवाल द्वारा लिया गया, जिसमें उनहोने सेक्‍टर प्रभारियों को उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं उनके प्रतिवेदन पर मार्गदर्शन दिया। अंत में जिला समन्वयक के द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर इस कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी नवांकुर संस्था, सीएमसीएलडीपी मेंटर्स सहित लगभग 60 लोगो की  उपस्थिति रही।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |