Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

बिना सूचना का बोर्ड लगाए बिना ही बन रहा उप स्वास्थ्य केंद्र भवन
27, May 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, उदयगढ़।

         उदयगढ़ क्षेत्र में जगह-जगह ग्राम पंचायत मुख्यालय पर प्रत्येक विभाग के अंतर्गत निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। लेकिन कोई भी शासकीय कार्य हो या टेंडर वर्क हो निर्माण स्थल पर निर्माण की जानकारी का दर्शाता सूचना बोर्ड नहीं लगाया जा रहा है। जिससे पता ही नहीं चलता है कि, निर्माण नीजी है या शासकीय है। लेकिन शासन के पारदर्शिता के नियमों को प्रशासन की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए और आम जनता की जानकारी के लिए प्रत्येक शासकीय को टेंडर वर्क के निर्माण की जानकारी के लिए कार्य स्थल पर निर्माण कार्य संबंधित बोर्ड लगाना अनिवार्य है। ताकि आम जनता सहित जनप्रतिनिधि को भी जानकारी हो कि, शासन के कौन से विभाग का कौन-कौन सा कार्य का काम हो रहा है।

         ग्राम बड़ी सूडी में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण भोपाल के ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर निर्माण संबंधी बोर्ड नहीं होने से पता ही नहीं चल रहा है कि यह शासकीय कार्य है या अशासकीय कार्य है। इसी ठेकेदार के द्वारा अन्य पंचायतों में भी उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण किए जा रहे हैं।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |