Wednesday, 29 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक |

हाट बाजारों में खुले में बिक रही खाद्य सामग्री तथा सड़े-गले फल
Report By: जगराम विश्वकर्मा 22, Oct 2021 4 years ago

image

आमजन की सेहत से हो रहा खिलवाड़
माही की गूंज, आम्बुआ।
        क्षेत्र में मौसमी परिवर्तन के कारण पहले ही अनेक बीमारियों ने हड़कंप मचा रखा है बीमार लोगों को सेहत ठीक करने के लिए उचित आहार तथा फल खाने की सलाह दी जाती है जब यही खाद्य सामग्री तथा फल सड़े गले बीके तो स्वस्थ लोग भी बीमार हो सकते हैं। जिला खाद्य अधिकारी द्वारा अति शीघ्र जांच का भरोसा दिया गया है।
           हाट बाजार के दिन ग्रामीण बाजारों में सामान क्रय करने आते हैं ग्रामीण अधिक खाद्य सामग्री, फल आदि बाहर से बेचने आने वालों से खरीदते हैं सड़क किनारे नमकीन, मीठा आदि बना हुआ तथा ताजा बनाकर जो खाद्य सामग्री बेचते हैं वह खराब तथा कई बार उपयोग में आने वाले तेल में तला जाता है बेसन तथा मैदा कई दिनों का पड़ा घोल से बनता है एक हाट बाजार में नहीं बिकने वाली बनी हुई सामग्री तथा कच्ची सामग्री का उपयोग (बिक्री) दूसरे हाट बाजार में की जाती है कई घंटों तक पदार्थों को डिब्बों टोकरो में भरा रहता है। जब यह सामान तेल में तला जाता है तो आसपास इतनी बदबू उठती है कि, कोई भी स्वस्थ व्यक्ति बीमार पड़ जाए फिर खाने वालों की क्या हालत होती होगी यह भुक्तभोगी ही जानता है ।
         इधर स्वास्थ के लिए जिन फलों का अच्छा माना जाता है वह सड़े गले अधिक संख्या में देने का लालच देकर ग्रामीणों को दे दिया जाता है आम्बुआ हाट बाजार (मंगलवार) को भी ऐसे ही सड़े केले तथा सेव फल आदि खुलेआम बीके जिन्हें देखने वाला कोई अधिकारी कर्मचारी यहां नहीं होता है। 
        हमारे प्रतिनिधि ने जिला फ़ूड अधिकारी धीरेंद्र जादोन से मोबाइल पर बात की तो उन्होंने कहा, मुझे पता नहीं है आप के माध्यम से जानकारी मिली है मैं अगले सप्ताह निरीक्षण कर उचित कार्रवाई करूंगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |