Tuesday, 29 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित |

गौरव जैन ने किया अपने जीवन 35वा रक्तदान
10, Jan 2022 4 years ago

image

मावता में रक्तदान शिविर 34 यूनिट के साथ संपन्न

माही की गूंज, रतलाम।

        सोमवार को टीम जीवनदाता मंदसौर का 22 वा रक्तदान शिविर मावता में 34 यूनिट रक्तदान के साथ संपन्न हूआ। जिसमें रक्तदान शिविर का शुभारंभ जनपद उपाध्यक्ष श्याम सिंह देवड़ा, सरपंच प्रतिनिधि भगवती कनगेट, आरक्षक रविंद्र सिंह एवं आयोजन समिति मावता द्वारा भारत माता व शहीद भगत सिंह की तस्वीर को माल्यार्पण कर किया। सर्वप्रथम रक्तदान कमलेश पाटीदार द्वारा किया गया साथ ही गौरव जैन रियावन द्वारा अपने जीवन का 35 वा रक्तदान किया गया।

         गौरव जैन ने बताया कि, हर तीन माह में एक बार उनके द्वारा रक्तदान करता है यानी वर्ष में कुल चार बार। रक्तदान एक स्वस्थ व्यक्ति कर सकता है। साथ ही जैन ने यह भी बताया कि, रक्तदान करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक समता अच्छी होती है और शरीर को नई ऊर्जा प्राप्त होती है। शिविर के समापन के दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये। सोलंकी ने टीम जीवनदाता मन्दसौर व मावता का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं टीम के द्वारा मानव सेवा में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की साथ ही टीम के उज्जवल भविष्य की कामनाए की। शिविर में टीम जीवनदाता के सदस्य राकेश पाटीदार ओम प्रकाश राठौड़ बेहपुर, पटेल मांगीलाल कुमावत नांदवेल, ईश्वर लाल मांकड़ी, बालमुकंद कुमावत नांदवेल, राकेश कुमावत, जगदीश राठौड़, सुरेश राठौड़, सुरेश टेलर, पुस्कर राठौड़, सोनू राठौड़ आदि उपस्थित थे। शिविर का संचालन मुकेश राठौड़ ने किया एवं आभार प्रहलाद राठौड़ ने माना।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |