Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

शीतला सप्तमी पर एक घर से एक महिला पूजन करने जा सकेंगी
02, Apr 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर  
     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी, अपर कलेक्टर सुरेशचन्द्र वर्मा, एसडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड, एसडीओपी धीरज बब्बर, तहसीलदार अलीराजपुर केएल तिलवारे, टीआई दिनेश सोलंकी सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधिगण, मीडियाकर्मी आदि उपस्थित थे। बैठक में कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति और जिले में पॉजीटिव केसों की जानकारी देते हुए कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आवयक दिशा निर्देशो की जानकारी सभी से साझा की। बैठक में बताया गया कि, रंग पंचमी, सप्तमी आदि त्योहारों पर गैर, जुलूस प्रतिबंधित रहेगा। आमजन शांतिपूर्ण ढंग से अपने-अपने घरों में रंगो का त्योहार मनाते हुए मेरा घर मेरी होली मनाते हुए आमजन तक संदेश पहुंचाए। त्योहारों के दौरान भंडारे, भोज आदि का आयोजन की अनुमति नहीं रहेगी। बैठक में सर्वानुमति से तय किया गया कि शीतला सप्तमी पर पूजन करने हेतु कोरोना दिशा निर्देशो का पालन करते हुए एक घर से एक महिला ही पूजन करने जाए। बच्चे और बुजुर्ग पूजा हेतु नहीं जाएंगे। पूजन स्थल पर भी महिलाएं कोविड के मद्देनजर भीडभाड नहीं करेंगी। शीतला माता मंदिर र्दानार्थ हेतु पुरूष दोपहर 12 बजे के पश्चात महिलाओं की संख्या कम होने के उपरान्त ही जाएंगे। मंदिर परिसर में भी कोविड-19 के मद्दनेजर प्रशासन के निर्देशानुसार श्रद्धालु पूजा कर सकेंगे। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने निर्देश दिए कि, जिले में लागू धारा 144 के तहत जारी दिशा निर्देशो का पालन सुनिचित करना अनिवार्य होगा। बैठक में सभी से आह्वान किया कि गया कि प्रत्येक समाज के वरिष्ठजन एवं प्रतिनिधिगण समाज में सुनिचित कराए कि प्रत्येक व्यक्ति मास्क अनिवार्य रूप से लगाए। सोल डिस्टेन्सींग का पालन सुनिचित करें। दुकानदार मास्क लगाकर सोल डिस्टेन्सींग का पालन करते हुए व्यापार करें। ग्राहकों को भी मास्क और सोल डिस्टेन्सींग का पालन अनिवार्य रूप से कराए। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने सभी से आह्वान किया कि, 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को कोरोना वेक्सीनेन प्रारंभ हो गया है। अतः समस्त समाजजन उक्त निर्धारित उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीनेन हेतु प्रोत्साहित करते हुए टीकाकरण हेतु पहुंचाए। साथी ही जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयासों में सहयोग देते हुए मास्क लगाए और सोल डिस्टेन्सींग का पालन करें तथा अन्य को भी प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |