Friday, 23 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

तीन पीढ़ियो ने एक साथ आकर करवाया अपना वैक्सीनेशन
29, Jun 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी 
      जिले में चल रहे वैक्सीनेशन महा अभियान दिनो-दिनो ऊचाईयों पर पहुंचता जा रहा है।  अब लोग स्वतः ही आकर स्वयं एवं अपने परिजनों का वैक्सीनेशन कराकर पूरे परिवार को सुरक्षित कर रहे है। सोमवार को जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय वैक्सीनेशन केन्द्र पर तीन पीढ़ियो ने एक साथ आकर अपना वैक्सीनेशन कराकर जता दिया कि यह वैक्सीन हर आयु के लिये पूरी तरह से सुरक्षित है। तीन पीढ़ियो में दो 45 प्लस की महिलाए तो 4 सदस्य 18 प्लस के सम्मिलित थे। 
      तीन पीढ़ियो में वैक्सीनेशन कराने वालो में 81 वर्षीय श्रीमती राजकुवर बाई पटेल एवं 45 प्लस की उनकी पुत्री श्रीमती सुनिता पटेल तथा उनके दो बेटे एवं 2 बहुए सम्मिलित थी । इस दौरान श्रीमती सुनिता पटेल ने बताया कि वैक्सीनेशन कराने में उन्हें एवं उनके परिवार के सदस्यों को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं हुई। उन्होने सभी लोगो से आव्हान भी किया कि वैक्सीनेशन पूरी तरह से सुरक्षित है। अतः लोग अधिक से अधिक संख्या में आकर अपना वैक्सीनेशन करवाये, जिससे हमारा जिला भी जल्दी से जल्दी कोरोना मुक्त हो सके ।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |