Sunday, 05 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |

त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न
07, Mar 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, आम्बुआ।

        आगामी त्यौहार भगौरिया तथा होली आदि को देखते हुए त्योहारों का शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशानुसार प्रत्येक थाने पर शांति समिति एवं सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की जा रही है।

        इस कड़ी में आम्बुआ थाने पर तहसीलदार अजय पाठक की अध्यक्षता में थाना प्रभारी दिलीप सिंह चंदेल द्वारा बैठक रखी गई। जिसमें विशेषकर आदिवासी समाज का प्रमुख त्योहार भगौरिया की व्यवस्था आयोजन के साथ ही होली दहन एवं रंग पंचमी आदि को शांतिपूर्वक मनाए जाने पर सदस्यों से रायशुमारी की गई तथा सुझाव प्राप्त किए गए। भगौरिया पर लगने वाले झूला चकरियो, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आदि पर चर्चा की गई सभी त्यौहार आपसी भाईचारे एवं शांति से मनाए जाने पर चर्चा की गई। भगौरिया में धारदार हथियार आदि लाने पर प्रतिबंध रहेगा। कोरोना गाईडलाइन का पालन करने के निर्देश भी है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार हर्षद बहरानी तथा हल्का पटवारी जितेंद्र डुडवे तथा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |