Friday, 23 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

अन्तर्राजिय चोर गिरोह बड़ी डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार, लाखों का सामान जप्त
Report By: फिरोज पठान 22, Apr 2022 4 years ago

image

  माही की गूंज, नानपुर।

        बुधवार रात्रि को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर नानपुर पुलिस को यह जानकारी मिली के समीप के गैस गोडाउन की आड में कुछ लोग हथियार लिए घेरा बनाकर बैठे हैं। आपस में बातचीत करते हुए अलीराजपुर के वर्षा ढाबे के सामने पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बनाने की बात कर रहे थे।

        सूचना पर तत्काल नानपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआर सेंगर एवं एसडीओपी जोबट आदित्य राज सिंह द्वारा थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र खरतिया को प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया।

        थाना प्रभारी द्वारा 3 टीम गठित कर सभी को समझाइश देकर रवाना किया। एक टीम का नेतृत्व स्वयं थाना प्रभारी द्वारा किया गया एवं दूसरी टीम सहायक उप निरीक्षक विजय वर्मा एवं तीसरी टीम का राकेश मौर्य द्वारा किया जाकर तीनों टीम द्वारा दबिश देकर पांच व्यक्तियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पूछने पर उन्होंने अपने नाम कालिया पिता हरसिंह जाति भील (36) निवासी सोलिया, रितेश पिता सुम सिंह भील (20) निवासी बीड़ थाना बोरी (परिवर्तित नाम) एवं रतु पिता कालू भील (22) निवासी सोलिया थाना उदयगढ़ का होना बताया। आरोपी जनों से कब्जे में दो देसी 12 बोर कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक लोहे का धारदार चाकू, दो लोहे की तलवार, दो धारदार फलिया, एक तूफान वाहन क्रमांक एमपी 43 बीबी 0324 जप्त किया गया। आरोपी द्वारा डकैती की योजना बनाते हुए तुरन्त पकड़ा गया अन्यथा वर्षा ढाबे के सामने पेट्रोल पंप को लूटने में वह सफल होते और गंभीर घटना होती। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाने पर धारा 399, 402 भादवी व धारा 25 ए 27 ए 25 बी आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी गणों से थाना क्षेत्र में घटित अन्य चोरी संबंधी अपराध में सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा थाना क्षेत्र में पिछले 4 माह के अंदर ग्राम फाटा, सेज गांव, अजंदा और चिखलकुई में चोरी की वारदात को अंजाम देना बताया। आरोपी गण से 2 जोड़ हटके, 2 जोड़ कड़े, दो तागली, दो चेन, चार हार, दो कंदोरा, 12 अंगूठी, एक रमझोल, 8 करौंदी चांदी के एवं सोने के 2 टाप्स, 2 झुमकी, दो मंगलसूत्र तथा 30 हजार रुपए नगदी कुल कीमत 4 लाख 30 हजार की जप्ती की गई। आरोपी गणों से जिले के अन्य चोरी संबंधी अपराध में पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड लिया गया है। आरोपी द्वारा अन्य राज्य महाराष्ट्र, गुजरात में भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है।  

        उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सेंगर के मार्गदर्शन व एसडीओपी जोबट आदित्य राज सिंगर के नेतृत्व में की गई। टीम में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेंद्र खरतिया, सउनी विजय वर्मा, सउनी राकेश मौर्य, सउनि मनजीत सिंह, आरक्षक विनोद, दिलीप, गजेंद्र, राकेश, रघुवन थाना नानपुर व विशाल, प्रमोद, दिलीप साइबर सेल अलीराजपुर का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए टीम को 10 हजार रुपए देने की घोषणा की गई।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |