Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

पीछे से आ रही थी मौत, बस बाइक फिसली और सब कुछ खत्म
24, Jul 2023 3 years ago

image

केदारेश्वर से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, पीछे से आए टैंकर ने ले ली दो दोस्तों की जान

माही की गूंज, रतलाम।

          मौत के रोड़ के रूप में अपनी पहचान बना महू-नीमच हाईवे एक बार फिर दो परिवारों की खुशीयो पर ग्रहण लगा गया। महू-नीमच रोड पर जावरा फाटक-सालाखेड़ी सिटी फोरलेन पर कृषि उपज मंडी के पास रविवार की शाम दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। इस हादसे में धराड़ निवासी विनायक पिता भरतलाल राठौड़ (17) और लुनेरा निवासी आयुष पिता मुकेश पाटीदार (18) की मौत हो गई जबकि उनका साथी वैभव पिता बबलू पवार (16) निवासी धराड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर इलाज के बाद विनायक ने भी दम तोड़ दिया। वैभव को परिजन निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। सूचना मिलने के बाद स्टेशन रोड थाना और सालाखेड़ी चौकी से पुलिस अस्पताल पहुँची।

केदारेश्वर गए थे तीनों दोस्त

          धराड़ निवासी विनायक राठौड़ के परिजनों के अनुसार दोपहर में विनायक और वैभव बस से रतलाम के लिए निकले थे। यहां उन्हें लुनेरा का आयुष मिला। तीनों ही महू-नीमच मार्ग स्थित निजी स्कूल में साथ में पढ़ते थे। बाइक से ये केदारेश्वर गए और फिर वापस लौट रहे थे। महूृ-नीमच मार्ग स्थित कृषि उपज मंडी के यहां इनकी बाइक को पीछे से आए टैंकर ने रोंद दिया। बताया जा रहा है कि बाइक फिसलने से हादसा हुआ।

          तीनों युवक बाइक से रतलाम से सालाखेड़ी तरफ जा रहे थे। इसी दौरान इनकी बाइक फिसली और गिर गए। पीछे से आए टैंकर की चपेट में आ गए। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया गया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |