Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

सोशल मीडिया का ऐसा करते थे लूट के लिए उपयोग
24, Feb 2023 3 years ago

image

वाट्सएप ग्रुप बनाकर लूट करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

माही की गूंज, रतलाम।

        हाईवे और राहगिरों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए सभी युवकों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच के है और ये वाट्सएप ग्रुप पर एक-दूसरे को सूचना देकर एक स्थान पर एकत्रित होते और फिर वारदात को अंजाम देने के निकल पड़ते। 

        बिलपांक टीआई ओपी सिंह ने बताया, रास्ते में मिले अंजान लोगों को लूट करके वारदात को अंजाम देकर वापस अपने-अपने घर चले जाते। ऐसे ही ग्रुप के पांच युवकों को बिलपांक पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है, पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से एक देशी रिवाल्वर, कारतूस, तलवार और गुप्ती बरामद की है। ये सभी युवक पिपलौदी फंटे की पहाड़ी के यहां बीती रात योजना बनाते हुए एकत्रित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो पांच युवक पकड़ में आ गए। मौके से चार युवक फरार हो गए। पुलिस ने ओमप्रकाश पिता हटेसिह मईडा (19) निवासी ग्राम खेडा पिपलौदी, सरवन पिता रामसिंह वसुनिया (22) निवासी खेड़ा पिपलौदी, श्याम पिता अमृत डोडियार (19) निवासी ग्राम बावडीखेडा, बावडीखेडा और उमरन के दो विधिविरुद्ध बालकों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा भाटी बड़ौदिया का अर्जुन भाभर, उसका साथी जितेंद्र और बाबू भाभर के साथ ही बावड़ीखेड़ा का कन्हैयालाल पिता कैलाश भाभर मौके से फरार हो गया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |