Wednesday, 07 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी |

एसडीएम ने किसानों की बकाया राशि दिलवाई अपने समक्ष
29, Jun 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी
      एसडीएम बड़वानी घनश्याम धनगर ने तलवाडा बुजुर्ग के किसानो की बकाया 33 लाख रूपए में से 25 लाख 50 हजार रुपए की राशि अपने समक्ष वापस करवाई है। शेष राशि किसानों को अगामी 15 दिनो में  वापस करने के निर्देश समक्ष में व्यापारियों को दिये है। एसडीएम की इस कार्यवाही पर किसान संघ के पदाधिकारियों एवं कृषको ने खुशी व्यक्त की है। 
      ज्ञातव्य है कि, तलवाड़ा बुजुर्ग के कुछ किसानो से वहाॅ के व्यापारियों ने 33 लाख रूपए की सब्जी खरीदकर राशि कुछ दिनो बाद देने का वादा किया था, किन्तु कोरोना के दौरान व्यापारिक गतिविधियाॅ ठप्प होने के चलते व्यापारी समय पर किसानो की राशि वापस नहीं कर पाये थे । इस पर किसानों ने एसडीएम से शिकायत कर राशि दिलवाने की मांग की थी। इस पर एसडीएम ने संबंधित व्यापारियो से चर्चाकर किसानो की बकाया राशि दिलाने के लिये आश्वस्त किया था, इस पर संबंधित व्यापारियो ने दो किस्तो में अभी तक 25 लाख 50 हजार रूपए की राशि वापस कर दी है। शेष राशि भी उन्होने अगामी 15 दिनो में वापस करने का आश्वासन दिया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |