Thursday, 09 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... |

दो पक्षो में खूनी संघर्ष, कई लोग घायल
12, Apr 2021 5 years ago

image



मामूली विवाद ने पकड़ा तूल, अचानक भीड़ ने लोगों पर किया हमला, बीच बचाव में आए लोग भी घायल

स्थिति नियंत्रण में, पुलिस ने प्रकरण किया दर्ज, माहौल बिगड़ने की आशंका

माही की गूंज, रतलाम

    बीती रात जिले के रानीसिंग के एक फलिए में दो पक्षो के बीच खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए, अचानक हुए हमले के बाद लोगो को पहले लुट की आशंका हुई, लेकिन बाद में मामला किसी दो तीन दिन पुराने विवाद को लेकर एक नाराज़ पक्ष ने योजनाबद्ध तरीके से हमला कर कई लोगो को गंभीर चोट पहुँचा दी, बीच बचाव में आए पड़ोसियों को भी भीड़ के रूप में आए हमलावरों ने मारपीट की। देर रात बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुँच कर घायलों को अस्पताल पहुचाया, थाना रावटी में पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर  विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है । हरिराम पिता रणछोड़ गामड रिपोर्टकर्ता ने अपनी रिपोर्ट ने बताया कि, ग्राम लाम्बीसादड़ रानीसिंह में रहता हूँ तथा मैं ग्राम रानीसिंह में लुणा गरवाल की किराए से दुकान लेकर एमपी ऑनलाईन की दुकान चलाता हूँ । मेरी दुकान के पास हीरालाल पिता रणछोड़ गामड निवासी सेतुतपाड़ा का मकान निर्माण का काम चल रहा था ।  11 अप्रेल को मैं अपनी दुकान में था तभी रात करीबन सड़े 10 बजे हीरालाल गामड़ के मकान तरफ जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आई तो मैं दौड़कर हीरालाल गामड़ के मकान के पास गया तो देखा वहाँ पर ग्राम उण्डवा थाना बिलपांक के दीपक पिता मागीलाल गुर्जर, संजय पिता मांगीलाल गुर्जर एवं रोशन पिता देवीलाल गुर्जर और अन्य उनके साथी करीबन 10 से 15 लोग एकमत होकर हीरालाल गामड़ व उसके लडके गौरव गामड़ को नंगी-नंगी गालियाँ दे रहे थे और भीलडो को आज तो जान से ही खत्म कर दो कहकर इन लोगो ने हीरालाल व गौरव के साथ जान से मारने की नियत से लट्ठों और लोहे की राड़ एवं तलवार से मारपीट कर प्राणघातक हमला कर दिया । जिससे हीरालाल गामड़ को बाय पैर में, सिर में व उल्टे हाथ में व शरीर में चोटे लगी तथा गौरव गामड़ को सिर में, मुँह में, सीधे हाथ में व शरीर में चोटे लगी । हीरालाल मोके पर ही बेहोश हो गया था । कृष्णपालसिंह सोनगरा ने इन लोगो को मारपीट करने से मना किया तो इन लोगों ने कृष्णपालसिंह सोनगरा के मकान के सामने खिड़की का काँच तोड़ दिए । मौके पर मानसिह गरवाल, हवजी गरवाल, तेजपाल मुनिया, सुन्दर लोहार ने आकर बीच बचाव किया और 100 नम्बर पर फोन कर पुलिस को बुलाया तो ये सभी भागने लगे और भागते हुए बोले कि, आज तो तुम बच गए आईदा कभी मिले तो तुम लोगों को जान से खत्म कर देंगे कहकर जान से मारने की धमकी देकर उनकी मोटर साइकिल व पीकअप में बैठकर भाग गए । हीरालाल व गौरव को 108 एम्बुलेंस से रतलाम अस्पताल ले गए। दीपक गुर्जर व इनके सभी साथी जानते थे कि हीरालाल गामड़ व गौरव गामड जाति के आदिवासी भील हैं फिर भी इन लोगों ने जानबुझकर माँ बहन की नगी-नगी गालियाँ देकर जाति सूचक शब्दो भीलड़ों कहकर अपमानित कर जान से मारने की नियत से मारपीट कर प्राणघातक चोटे पहुचाई हैं । पुलिस ने हरिराम की रिपोर्ट पर आरोपियों पर  आईपीसी की धारा 294, 323, 324, 307,  506, 427, 34 और अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 की धारा 3(1)(द), 3(1)(छ) और 3(2)(वीए) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है ।

माहौल बिगड़ने की आशंका , प्रर्दशन की तैयारी

     घटना के बाद ग्राम रानीसिंग के ग्रामीणों में जबरदस्त रोष व्याप्त है , मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना को लेकर प्रर्दशन की तैयारी है जिससे स्थिति बिगड़ने की आशंका है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज को आदिवासी समाज मे विवाह का दौर था जिसको देखते हुए प्रर्दशन को टाला गया हैं जो मंगलवार को संभवित हो सकता है और जान लेवा हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की जायेगी, रानीसिंग में अगर स्थिति बिगड़ती है तो भारी पुलिस बल को मोर्चा संभाला पड़ सकता है । घटना के बाद केवल आदिवासी समाज ही नही बल्कि रानीसिंग के सभी वर्गों में भारी रोष व्याप्त है ।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |