Wednesday, 17 ,June 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन |

आरक्षक पर हमला करने वाला लिस्टेड गुंडा शार्ट एनकाउंटर के बाद पुलिस हिरासत में
19, Sep 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर।

        अलीराजपुर पुलिस ने ड्यूटीरत सिपाही गंगाराम पर प्राणघातक हमला करने वाले लिस्टेड गुंडा वीनू उर्फ प्रवीण को घेराबंदी कर शार्ट एनकाउंटर कर हिरासत में लिया। घटना अनुसार 17 सितंबर की रात पुलिस थाना कोतवाली अलीराजपुर में पदस्थ असूचना संकलन आरक्षक गंगाराम सोलंकी और आरक्षक नागरसिंह चेहलुम त्योहार के ताजियों की जानकारी लेने के लिए असाडपुरा क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सोरवा नाका तिराहे पर अलीराजपुर थाना क्षेत्र का गुंडा बदमाश बीनू उर्फ प्रवीण द्वारा आरक्षक क्रमांक-475 गंगाराम के सिर पर प्राणघातक हमला किया। आरक्षक गंगाराम पर हमला कर भागने के दौरान गिरने से वीनू को चोट आई। उसे अस्पताल उपचार हेतु ले जाया गया था इसी दौरान वह डराते थमकाते हुए जिला अस्पताल से पुलिस और अस्पताल स्टॉफ को चकमा देकर भाग निकला। बदमाश वीनू को पकड़ने हेतु चारों तरफ से घेराबंदी की गई। 

        घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे तथा तत्काल एक ओर से उन्होंने स्वयं एवं दूसरी तरफ से एसडीओपी अलीराजपुर सुश्री श्रद्धा सोनकर एवं थाना प्रभारी कोतवाली शिवराम तिलोरे एवं पुलिस बल द्वारा वीनू को भयडिया की चौकी एवं दीपा की चौकी की सीमा पर घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया। बदमाश वीनू ने स्वयं को चारों तरफ से घिरा देखकर उसने पुलिस अधीक्षक सिंह की तरफ फायर किया जिससे पुलिस अधीक्षक बाल-बाल बचे। बदमाश को सरेंडर करने की चेतावनी दी गई परन्तु उसके बाद भी उसने पुलिस पर फायर किया। जो एसडीओपी अलीराजपुर सुश्री सोनकर की गाड़ी पर लगा, जिससे वे भी बाल-बाल बचीं। पुलिस को आत्मरक्षार्त बदमाश को पकड़ने के लिए सर्विस पिस्तोल से फायर करना पड़ा जो बदमाश वीनू के पैर में लगा। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ कम से कम बल प्रयोग कर गोली चालन कर बदमाश आरोपी वीनू उर्फ प्रवीण को हिरासत में लेकर उपचारार्थ जिला अस्पताल अलीराजपुर भेजा गया। पुलिस आत्मरक्षार्थ बदमाश वीनू पर गोली नहीं चलाती तो पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की जान जा सकती थीं। बदमाश वीनू उर्फ प्रवीण थाना अलीराजपुर का लिस्टेड गुण्डा बदमाश है जिस पर मारपीट तोडफोड आर्म्स एक्ट, जुआ, आवकारी, अवैध बसूली इत्यादि के पूर्व 9 गंभीर प्रकरण पंजीबध्द है एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के 5 प्रकरण है। मई माह में बदमाश पर रासुका की कार्यवाही भी की गई थी। मई माह के अन्तिम सप्ताह में जेल से रिहा होने के बाद बदमाश का 122 जा.फौ. की कार्यवाही भी की गई थी। बदमाश जुलाई माह मे जेल से छूटकर अलीराजपुर जिले में वीनू का आतंक है। इसके भय से थाने में रिपोर्ट करने से आम लोग डरते है। प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही करने हेतु पुलिस लगातार बदमाश वीनू को तलाश रही थी परन्तु वह भागता रहा। शनिवार रात्रि 09.15 बजे के करीब पेट्रोलिंग कर रहे जवान गंगाराम पर प्राणघातक हमला करने की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस द्वारा वीनू का शार्ट एनकाउंटर कर हिरासत में लिया गया। घायल अवस्था में बदमाश वीनू को जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में उपचारार्थ भर्ती किया गया। आरक्षक गंगाराम भी जिला अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती है। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर आरक्षक गंगाराम का हाल जाना।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |