Thursday, 05 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए लंबी-लंबी लाइने
14, Jul 2023 3 years ago

image

आमजन हो रहे परेशान, महोदय एक नजर इधर भी...

माही की गूंज, जोबट।

         आधार कार्ड ऐसे तो जीवन का आधार है, पर अब यही आधार को अपडेट करवाने के लिए आधार सेंटरों पर लंबी लाइनें लग रही है। आमजन को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। जोबट जैसे एक बड़े ब्लॉक में एक ही आधार सेंटर होने से आमजन आधी रात से ही लाइनों में खड़े दिखाई देते है और ऐसी विपरीत परिस्थितिया जिले में अन्य जगह भी बनी हुई है। नवागत कलेक्टर, अलीराजपुर जैसे ट्राईबल क्षेत्र में पहले ही शिक्षा का मापदंड कम ही पाया जाता है। शिक्षा जागरूकता अभियान के बाद यहां ग्रामीण क्षेत्रो के लोग अपने बच्चों को पढ़ाने की सोच भी रहे है पर आधार कार्ड की मारामारी के चक्कर मे कई लोग अपने बच्चों को शिक्षा से वंचित कर देंगे। प्राइवेट संचालको को आधार सेंटर चलाने की परमिशन मिले या सरकारी आधार सेंटरों की संख्या बढ़ाने से ही इस समस्या का समाधान हो पाएगा। जनहित से जुड़े मुद्दे को तत्काल संज्ञान में लेकर आमजन को राहत दिलवाना चाहिए ताकि, आमजन का शासन-प्रशासनिक पर भरोसा कायम रहे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |