Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

मोटर पम्प के चोरी मे संलिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार
01, Dec 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, नानपुर।

         थाना नानपुर अंतर्गत कृषि प्रयोग मे लाई जानें वाली सिंचाई की मोटर पम्प चोरी की वारदातें लगातार क्षेत्र मे हो रही थी तथा घटना के संबंध मे फरियादी की सूचना पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना नानपुर मे अपराध भी दर्ज किये गये। क्षेत्र मे किसानों की कृषि उपयोग मे लाई जानें वाली मोटर पम्प चोरी की वारदात होना पुलिस के लिये गंभीर एवं चुनौतीपूर्ण विषय था। 

        पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के द्वारा किसानों की मोटर पम्प की घटना को बहुत ही गंभीरता से लेते हुये घटना को अंजाम देनें वाले अज्ञात आरोपियों की धरपकड हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर सखाराम सेंगर व एसडीओपी जोबट नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नानपुर उप निरीक्षक नेपालसिंह चौहान के नेतृत्व चोरी गई विधुत जल मोटर की वारदातों में संलिप्त अज्ञात अपराधियों की धरपकड हेतु 2 अलग-अलग टीमो का गठन किया गया। 

गठित टीमो के द्वारा एसडीओपी जोबट नीरज नामदेव के मार्गदर्शन मे क्षैत्र में लगातार भ्रमण कर संदेहियों से पूछताछ संबंधी कार्यवाही घटना दिनांक से ही लगातार जारी रखी। जिसके परिणामस्वरूप सुनिल उर्फ सुनिया पिता मुकाम देवडा भीलाला उम्र 19 वर्ष निवासी खण्डाला देवडा फलिया का संदिग्ध होनें से सख्ती एवं बारीकी से पूछताछ करने पर सुनिल के द्वारा एक नाबालिग सहित 2 अन्य आरोपियों के द्वारा मिलकर थाना नानपुर क्षेत्र के ग्राम मौरासा, नानपुर मोरी फलिया, खण्डाला, फाटा एवं भाणारावत से विधुत जल मोटर चुराना बताया। आरोपी सुनिल की निशादेही पर अन्य आरोपी जामसिंह पिता हजरिया बघेल जाति भील उम्र 20 वर्ष निवासी मोरासा तालाब फलिया, महेश उर्फ सुरेश पिता ईडला तोमर भिलाला उम्र 25 वर्ष निवासी मोरासा ठाकुर फलिया एवं एक नाबालिग आरोपी को को गिरफ्तार कर लाखो रूपये की कुल 9 विधुत जल मोटर बरामद कर आरोपियों को नानपुर पुलिस टीम के द्वारा माननीय न्यायालय मे पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है।

        उक्त चोरी में संलिप्त आरोपीयों से चोरी की गई विधुत जल मोटर जप्त कर करने मे एसडीओपी जोबट नीरज नामदेव, थाना प्रभारी नानपुर उप निरीक्षक नेपालसिंह चौहान, उनि मायाराम मावी, सउनि बाबुलाल गेहलोत, सउनि. मंजितसिह, सउनि नरसिह सेंचा, प्रआर. 154 संजय , प्रआर. 352 सुरेश कन्नौज, प्रआर. 395 प्रदीप, प्रआर. 09 मनोज, आर.197 धनसिह, आर. 82 मनीष, आर. 08 राकेश, आर. 452 विनोद, आर. 412 छन्नु, महिला प्रआर. 310 लता, महिला आर. 512 रीना, चालक आर. 560 रघुवन, का योगदान रहा है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |