Thursday, 13 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

भू माफिया पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन
27, Feb 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, सेंधवा।

            जबलपुर के पत्रकार को परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने वाले भू माफिया पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आज सेंधवा के सभी पत्रकारो ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सेंधवा एसडीएम अभिषेक सराफ को ज्ञापन दिया।  

           पत्रकार संदीप कुशवाह ने बताया कि, जबलपुर में प्रतिष्ठित मिडिया संस्थान के सीनियर रिपोर्टर विवेक तिवारी द्वारा भू माफिया के खिलाफ लगातार खबर प्रकाशित कर करोड़ों के गबन का मामला उजागर किया था। इसी से बौखलाते हुए भू माफिया सुरभानसिंह बघेल के पुत्र योगेंद्र सिंह बघेल ने पत्रकार साथी विवेक तिवारी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पत्रकार विवेक तिवारी के द्वारा मामले को लेकर करीब एक माह पूर्व शिकायत की गई थी। लेकिन पुलिस ने राजनीतिक और रसूखदारों के दबाव के चलते एक माह बाद शिकायत पर संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया लेकिन अभी तक आरोपी भू माफियाओं को गिरफ्तारी नहीं गई। बेखौफ घूमते भूमाफिया से पत्रकार विवेक तिवारी और उनके परिवार को खतरा है। ऐसे में पत्रकार परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराया जाना आवश्यक है। सेंधवा एसडीएम को ज्ञापन देकर पत्रकार को सुरक्षा देने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करी है। साथ ही सख्त पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। इस अवसर पर पत्रकार नरेंद्र तिवारी, संदीप कुशवाह, अरविंद कुशवाह, प्रिंस मंगल, ओवेश एहमद, महेश कुमावत, अमित शर्मा, हेमंत गर्ग गौरव चौधरी, समीर शेख, मोहसिन मंसूरी, जफर अशरफी, विनोद शर्मा, राजकुमार प्रजापति, गोविंद शर्मा, प्रिंस शर्मा, रवि ठाकुर, तबरेज अली आदि मौजूद रहें।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |