Friday, 27 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

वर्तमान राजनीति में नेता व जनप्रतिनिधि क्या शासक को मालिक व आम जनता को सेवक मानने लगे हैं...? | माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न |

चुनरी यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
10, Apr 2024 2 years ago

image

माता के भजनों पर जमकर थिरके भक्त, राहगीरों को तिलक लगाकर मनाया नववर्ष

माही की गूंज, खरगोन/भीकनगांव।

           “घर म्हारो दूर, गगर म्हारी भारी..." सहित गणगौर के गीतों पर माता के भक्त जमकर झूमते नजर आए। चुनरी यात्रा के समापन पर समिति के सदस्यों द्वारा कन्या पूजन व महाआरती पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया तथा पुरे नगर में लगभग 2 क्विंटल फुलो से चुनरी यात्रा का स्वागत किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने चुनरी यात्रा के सफल आयोजन पर पुलिसकर्मियों व नगरवासीयो सहित गणमान्य नागरिकों का आभार माना। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे। नगर में आयोजित चुनरी यात्रा लगभग 501 फिट की चुनरी यात्रा का नगर वासियों ने जमकर स्वागत किया। चुनरी यात्रा का शुभारंभ मंगलवार को शाम 5  बजे भूतेश्वर महादेव मंदिर भोला चौक से हुआ। तथा शिव धर्मशाला, मेन रोड, गायत्री मंदिर चौक, विठ्ठल मंदिर, दर्जी मोहल्ला, झिरन्या रोड होते हुए यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई मोठी माता मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ। चुनरी यात्रा का हाऊसिंग बोर्ड कालोनी द्वारा 501 नग फ्रूटी, बजरंग दल सहित विभिन्न समितियों व नगर वासियों द्वारा कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा के समापन के बाद 1 क्विंटल पडी सब्जी का प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस दौरान एसडीएम बीएस कलेश, एसडीओपी राकेश आर्य, थाना प्रभारी मीना कर्नावत सहित पुलिस बाल उपस्थित था।

राहगीरों को तिलक लगाकर मनाया नववर्ष 

           स्थानीय बस स्टेण्ड से छोटा चौराहा तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने तथा मुख्य चौराहे पर सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने प्राचार्य माधव श्रीवास के साथ नागरिकों को तिलक लगाकर तिल गुड़ का प्रसाद देकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मंगलवार को नगर में महाराष्ट्रीयन परिवारों में गुड़ी बनाकर पूजा अर्चना की गई। वहीं दूसरी ओर घट स्थापना पर अधिकांश घरों में माता के जवारे बोकर नो दिवसीय नवदुर्गा उत्सव की शुरुआत की गई।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |