Saturday, 07 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

विपरीत परिस्थितियों के बावजूद गांव की बेटी ने मारी बाजी, कक्षा 12वीं में अर्जित किए 91 फीसदी अंक
27, Apr 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन।

          मध्य प्रदेश मे 12 वी बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। खरगोन जिले की भीकनगाव तहसील के ग्राम बमनाला की हायर सेकेंडरी स्कूल मे सात बहनों मे से पाचवे नम्बर की लड़की प्रिया सोलंकी 500 मे से 455 अंक अर्जित किए है। इस छात्रा के पिता का आठ माह पुर्व स्व. राजेन्द्र सोलंकी का हार्टअटैक से निधन हो गया था। ऐसी परिस्थितियों मे घर का सारा खर्चा प्रिया सोलंकी पर आ गया था। अपने पिता के व्यवसाय को आगे बढाने के लिए रोज सुबह 11 बजे से 6.30 बजे पान दुकान पर कार्य किया ओर उससे जो भी बचत होती अपने परिवार को चलाती थी। कहते उपर वाले को संघर्ष के मजबूर कर देता हे। ऐसी धटना प्रिया सोलंकी पर गुजर रही है। अपनी पढाई के साथ घर को संभालना ओर स्कूल की पढ़ाई भी करने के साथ प्रिया ने बमनाला ग्राम का नाम रोशन कर दिया। 

प्रिया सोलंकी ने बताया कि, मैं अब मेरी एक बहन को जो निजी स्कूल मे तीन हजार रुपये में पढाने के लिए जा रही है। जब मुझे समय मिलता है तब पढाई भी करना होता है और अपनी पान दुकान चलना, बाकी समय घर की व्यवस्था संभालने की जवाबदारी रहती है। मेरे परिवार मे बडी बहन नर्मदा (27), भारती (25), प्रीति (22), गरिमा (19), प्रिया (16), रिद्धि (13), सिध्दी (12) है व माँ गृहणी है। प्रिया ने गूंज प्रतिनिधि को बताया कि, वह आगे उच्च शिक्षा के लिए बीटेक पढाई करेगी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |