Sunday, 05 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |

सूने मकान को देखकर चोरों ने किया हाथ साफ, बंद मकानों को निशाना बनाने वाली गैंग सक्रिय
Report By: राघवेंद्र सिंह डोडिया 22, Jan 2021 5 years ago

image

ढाई लाख रुपए से ज्यादा का माल ले उड़े चोर
माही की गूंज, रतलाम
     इन दिनों बन्द घरो को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है, झाबुआ जिले सहित रतलाम जिले में भी इस प्रकार के मामले सामने आ रहै है।
     मुकुल पिता मनोज गुप्ता निवासी चांदनी चौक रतलाम, महाकाल कॉलेज उज्जैन में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ हैं। गुप्ता अपने परिवार के साथ 19 जनवरी को रिश्तेदार में गमी होने पर अपने मित्र चंदन बसेर के साथ शाम 7 बजे घर पर ताला लगाकर डेलनपुर गए थे, प्रोफेसर के माता-पिता भी बजाना उनकी दुकान पर गए हुए थे। गमी का कार्यक्रम संपन्न होने पर मुकुल गुप्ता अपने मित्र के साथ रात्रि डेलनपुर ही रुक गए थे, दूसरे दिन 20 जनवरी को सुबह मकान मालिक अपने मित्र चंदन बसेर वापिस अपने निवास स्थान चांदनी चौक पर आए तो, घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और घर के अंदर जाकर देखा तो, ऊपर प्रथम फ्लोर में पीछे वाले कमरे में कपड़े बिखरे हुए थे तथा उसी कमरे में रखी हुई अलमारिया खुली हुई थी, जो ज्वेलरी का बॉक्स अलमारी के अंदर लॉकर में रखा था वह भी बाहर खुली अवस्था में पड़ा था, बॉक्स में रखी कुछ नगदी, सोने की चेन, एक अंगूठी, एक कान की बाली, चांदी की पायजेब जिनकी कीमत ठाई लाख से भी अधिक बताई जा रही जो अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई, चोर घर मे रखी नगदी पर भी हाथ साफ कर गए, मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने थाने में की है।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |