Tuesday, 20 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

गांव-गांव बिक रही अवैध शराब, अब युवक कांग्रेस ने खोला मोर्चा
24, Apr 2022 4 years ago

image

शराब ठेकेदार अपनी मनमानी कर ऊंचे दामों पर बेच रहा शराब

माही की गूंज, अलीराजपुर।

        गांव-गांव बिक रही अवैध शराब को लेकर अब आदिवासी समाज के युवाओं सहित युवक कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। युवाओं का कहना है कि, अवैध शराब बिक्री के कारण आदीवासी समाज के घर बर्बाद हो रहे है। समाज के युवाओं ने अब अवैध शराब बिक्री के विरोध में मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले के समस्त ग्रामों में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब की बिक्री के विरोध में  युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई ने मोर्चा संभाल लिया है, और अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग की है। 

        तरुण मंडलोई का कहना है कि, पुलिस एवं आबकारी विभाग का शराब ठेकेदार को खुला संरक्षण प्राप्त है। शराब ठेकेदार द्वारा रात के अंधेरे में अवैध शराब की खेपें बड़े पैमाने पर ग्रामीण क्षेत्रों में चार पहिया और दो पाहिया वाहनों से पहुंचाई जा रही है। आबकारी विभाग की नजरों के सामने यह खुला खेल चल रहा है, लेकिन विभाग आंखें मूंदकर कार्रवाई करने से बच रहा है।

पुरे जिले में फैला अवैध शराब का कारोबार, विभाग की अनदेखी

        शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब का गोरखधंधा जमकर फल-फूल रहा है। आबकारी विभाग के संरक्षण में ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिला मुख्यालय पर शराब बिक रही है। इतने बड़े पैमाने पर चल रहे इस गोरखधंधे की विभाग को खबर न हो ऐसा संभव नहीं है। युवक कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि, विभाग की मिलीभगत से ही यह सब चल रहा है।

युवक कांग्रेस ने रोक लगाने की मांग की

        युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई ने क्षेत्र में अवैध शराब ठेकेदारों द्वारा अवेध शराब परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि, जिले के अंतर्गत आने वाले गांवों में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। इन गांवों में अधिकांश गरीब आदीवासी तबके के लोग मेहनत मजदूरी करने वाले ग्रामीण निवास करते हैं। अवैध शराब से इनके घर बर्बाद हो रहे है। 

रात के अंधेरे में खपाई जा रही अवैध शराब

        तरुण मंडलोई का कहना है कि, शराब ठेकेदार द्वारा अपने गुर्गों को यह काम सौंप रखा है। चार पहिया वाहन में देर रात अवैध शराब लोड कर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही है। शराब ठेकेदार के हर गांव में प्वाइंट बने हुए हैं। कर्मचारियों का काम इतना होता है कि वे शराब दुकान से माल भरकर इन प्वाइंटों तक पहुंचाते हैं। यह एक दिन नहीं बल्कि प्रतिदिन का काम होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अवैध शराब की बिक्री के कारण हमेशा शांत रहने वाले गांव के माहौल में अशांति घुल रही है।

कार्रवाई न होने पर करेंगे आंदोलन

        युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई ने कहा कि, अवैध शराब के व्यापार पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए, अन्यथा हम लोग उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। साथ ही तरुण मंडलोई ने शराब व्यापारियों से जुड़े हुए अन्य तथ्य को भी मय सबूत के साथ पेश करने की बात कही। उक्त सारी जानकारी उन्होने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |