Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

आयुष विभाग का स्वास्थ्य शिविर अव्यवस्थाओं के बीच संपन्न
06, Feb 2023 3 years ago

image

अव्यवस्था देख विधायक प्रतिनिधि श्री रावत ने रोष व्यक्त किया

माही की गूंज, आम्बुआ।

         संपूर्ण प्रदेश में इन दिनों आयुर्वेद का प्रचार प्रसार करने तथा लोगों को आयुर्वेदिक दवाइयों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु शिविरों का आयोजन जिला, ब्लाक, तहसील तथा ग्राम पंचायत क्षेत्रों में किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 5 फरवरी को संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में एक शिविर आयुष स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किया तो गया, मगर वह अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। जिसे देखकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भी नाराज दिखे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला आयुष विभाग ने आम्बुआ में 5 फरवरी को एक विशाल शिविर आयोजित करने के लिए स्वास्थ्य परिसर में शिविर तो रखा गया, मगर वह अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। जिला आयुष अधिकारी के स्वास्थ्य स्थान पर प्रभारी अधिकारी को भेजा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुत्र तथा विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत तथा तहसीलदार अजय पाठक एवं विशेष अतिथि सरपंच रमेश रावत तथा मंडल अध्यक्ष जुवानसिंह रावत को आमंत्रित किया गया था। जिसमें तहसीलदार पाठक तथा जुवानसिंह रावत किन्हीं कारणों से उपस्थित नहीं हो सके। कार्यक्रम हेतु आमंत्रण पत्र (विभाग के अनुसार आम्बुआ कार्यक्रम के मात्र 5 निमंत्रण पत्र छापे गए थे) कोई प्रेस मात्र 5 आमंत्रण पत्र छापे, यह बात किसी के गले नहीं उतरी और इसी आमंत्रण पत्र के नहीं मिलने से अनेक जनप्रतिनिधि कस्बे में होते हुए भी कार्यक्रम में शामिल नहीं तथा मंच से इस बाबत खेद भी व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थिति बढ़ाने हेतु छात्रावास के बच्चों को लाया जाकर उन्हें दवा वितरित की गई। उपस्थिति कम होने तथा अवस्था देखकर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत भी नाराज हुए तथा भविष्य में जनप्रतिनिधियों के सम्मान का विशेष ध्यान रखने की बात कही गई। कार्यक्रम में भाजपा जोबट मंडल अध्यक्ष रमेश डावर, आम्बुआ सरपंच रमेश रावत तथा स्वास्थ विभाग के कर्मचारीगण, आयुष विभाग के जिला कर्मचारी गण उपस्थित रहे। अंत में आयुष चिकित्सक डॉ. श्रीमती सविता डावर ने आभार व्यक्त किया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |