Thursday, 22 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

चोरी गई कंक्रीट मिक्सर मशीन जप्त, आरोपी गिरफ्तार कर किए न्यायालय में पेश
14, Aug 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, आम्बुआ।

        आम्बुआ थाने पर नानपुर निवासी असलम पिता न्याज मोहम्मद शेख की फरियादी पर आम्बुआ थाने पर अ. क्र 209/22 धारा 379 के तहत प्रकरण कायम कर प्रकरण को विवेचना में लेने पर मुखबिर की सूचना पर आम्बुआ निवासी कुछ युवकों को संदेह के आधार पर  गिरफ्तारी की गई। जिन्होंने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर मशीन जब्त कराई।

             पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नानपुर निवासी असलम पिता न्याज मोहम्मद ने आम्बुआ थाने पर सूचना दी कि, वे पेशे से ठेकेदार है। उन्होंने 06 अगस्त को एक सीमेंट कंक्रीट मिक्सर मशीन को आम्बुआ में जोबट तिराहे के पास स्थित टायर की दुकान के पीछे खड़ी कर दी थी। जो कि कोई अज्ञात चोर ले भागे। प्रथम सूचना पर आम्बुआ थाने पर अपराध क्रमांक 209/2022 धारा 379 के तहत प्रकरण कायम किया गया। पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी जोबट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिलीप सिंह चंदेल द्वारा मुखबिर की सूचना पर विवेचना प्रारंभ की गई। तब पता चला कि यह कार्य आम्बुआ के कुछ युवकों का है। जिन्हें संदेह के आधार पर  गिरफ्त में लिया जाने पर उन्होंने जुर्म करना कबूल करने पर आरोपी फिरोज पिता गज्जू खां (28) सागर पिता मुकेश (26) तथा सविजन पिता राजेंद्र को उक्त धारा में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। साथ ही मशीन भी जप्त की गई। इस प्रकरण को सुलझाने में स.उ.नि मनीष कुमार, स.उ.नि अजय यादव, प्र. आर अजय भिंडे, प्र.आ तेलसिंह, आर.262 प्रेमसिंह, आर328 सुरेश, आर.280 अरुण, आर. राकेश तथा चालक रोशन का योगदान रहा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |