Wednesday, 21 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

होटल पर हुआ विवाद, पत्रकार उर्फ होटल संचालक की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज
31, Jul 2020 6 years ago

image


केरेक्टर लुस दो भाई के विरूद्ध पूर्व  में भी कई मामले दर्ज, सहकारी उचित मूल्य की दुकान में कालाबाजरी करते भी धराया था पवन 

मामलाः अलीराजपुर जिले के आजाद नगर का...

माही की गूंज, डेस्क न्यूज

          कालाबाजारी व अनियमित्ताओ की कार्रवाई किसी के विरुद्ध होती है तो, काले कारनामे करने वाला खिस्यानी बिल्ली खम्बा नोचे की तर्ज पर स्वयं या फिर अपने ही परिवार के सदस्यों के माध्यम से काले कारनामो का ठिखरा किसी ओर पर फोड़कर अपनीे ताकत बताने के साथ अपने आपको राजा हरिशचन्द्र बताने का प्रयास करता है। कुछ ऐसा ही मामला गुरूवार को आजाद नगर (भाभरा) के बस स्टैंड के करीब नया बाजार के कॉर्नर पर स्थित एक होटल पर देखने को मिला। 

         जानकारीनुसार पवन पिता बसंतिलाल अरोडा निवासी आजाद नगर, क्षेत्र के ग्राम बेहडवा की सहकारी उचित मूल्य की दुकान पर सेल्समेन था, परन्तु उसकी कालाबाजारी का कच्चा चिट्ठा उजागर होने व मामला तुल पकडने पर पवन के विरूद्ध मामला भी दर्ज हुआ, जिसके बाद उसे सस्पेंड किया गया। सेल्समेन के पद पर रहा पवन धिरे-धिरे अपने आकाओ से साठ-गाठ कर मामले को रफा-दफा करने के प्रयास के साथ पुनः सेल्समेन के पद पर नियुक्त होने के लिए अभी संस्था के पदाधिकारीयो ने सेल्समेन का डिमोशन कर आजाद नगर की उचित मूल्य की दुकान पर तुलावटी का कार्य कर रहा है। वही बताते है कि, पवन तुलावटी बन जवबादारो से सेल्समेन के पद पर कुछ ले-देकर पुनः सेल्समेन के पद पर नियुक्त करने की बात करता है, पर अगर पवन को पुनः सेल्समेन के पद पर अभी नियुक्त कर दिया जाए तो, संस्था के जवाबदारो पर भी उंगली उठना लाजमी है। अतः जवाबदारो द्वारा पवन को टाल-मटोल कर गांव के एक प्रभावी होटल संचालक व पत्रकार आंनद शाह का नाम लेकर कह देते है कि, हम अभी सेल्समेन के पद पर नियुक्त कर दे पर शाह उपर तक तुम्हारी शिकायत करता है व अगर नियुक्त कर दिया तो पत्रकार शाह मामले को उजागर करने में पिछे नही रहेगा, जैसी बात कालाबाजरी करने वाले भ्रष्ट पवन के सामने आती है। जिसके कारण अब पवन आजाद नगर व उसका भाई मनीष अरोडा आजाद नगर हाल मुकाम अलीराजपुर पत्रकार शाह को अपना दुश्मन मान चुके है। नतिजन खिस्यानी बिल्ली खम्बा नोचे की तर्ज पर कालाबाजरी करने वाला भ्रष्टाचारी का भाई मनीष अपने भाई के समर्थन मे उतरकर गुरूवार को पत्रकार आंनद शाह की होटल पर गया और जाते ही कहने लगा तू मेरे भाई पवन की शिकायते क्यो करता है, तू मुझे जानता नही, मै कोन हु और मै क्या कर सकता हु। कह कर गंदी-गंदी गालियो के साथ पत्रकार व होटल संचालक आंनद पर हाथ तक उठा दिया और मारपीट कर धमकाने लगा, प्रत्येक दर्शियो ने बिच-बचाव कर दोनो कोे छुडाया, जाते-जाते भी मनीष आंनद को धमकाते गया। जिसके बाद आंनद ने आजाद नगर थाने में जाकर मनीष के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई, रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी मनीष अरोडा के विरूद्ध अपराध क्रं. 233/20 धारा 294, 323, 506 का पंजिबद्ध किया।

भ्रष्टाचारी के साथ केरेक्टर लुस भी है दोनो भाई

जानकारी अनुसार पुर्व में भी कई मामले मनीष व पवन के विरूद्ध पंजिबद्ध है। गावं में खुल्ले रूप से दोनो भाईयो को लेकर आम चर्चा होती है कि, भ्रष्टाचारी के साथ दोनो भाई का केरेक्टर भी इतना लुस है कि, कोई अपने घर ले जाने में भी विचार करता है। 

        बताया जाता है कि, पवन ने आजाद नगर की एक नाबालिक लडकी के साथ बलात्कार किया था, जिसका अपराध भी पंजिबद्ध होकर जेल भी गया ओर जेल से ही अपने रिश्तेदारो के माध्यम से नाबालिक लडकी के परिवार से आपसी समझोता कर, बयान के हेर-फेर के साथ जेल से बहार आया था। वही मनीष ने भी जिस घर परिवार से अपने अच्छे आपसी संबंध बनाए थे, उसी घर परिवार की विवाहीत महिला को अपने चंगुल में फसाकर ले भागा था, पीडित परिवार की रिपोर्ट पर मनीष भी जेल की हवा खा चुका है। दोनो भाई का केरेक्टर लुस होकर इन्ही कारस्तानियो के कारण गांव में कोई सम्मानीय परिवार इन्हे घर लेजाकर चाय तक पिलाने में एतराज करते है।         

       


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |