Friday, 10 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? |

दर्दनाक हादसा: मोटरसाइकिल और ट्रेक्टर की टक्कर में तीन की मौत, मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल
21, Feb 2023 3 years ago

image

मामा से मिलकर अपने घर लौट रहे थे तीनो युवक, घर पहुँचने से पहले ही मिली मौत

माही की गूंज, रतलाम।

         दोस्त के मामा के घर से मिलकर एक ही दुपहिया वाहन पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे तीन दोस्तो की मोटरसाइकिल ट्रेक्टर से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जोरदार हुई कि बाईक सवार तीनो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। यह सड़क हादसा सोमवार देर शाम को  सैलाना के पास  ग्राम गोरधनपुरा के पास हुआ। तीनो के शव का पीएम आज होगा। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। यहां बीती रात सैलाना थाना क्षेत्र अंतर्गत डोकरिया कुंड निवासी तीन युवक अपने मामा के घर मिलकर वापस अपने घर लौट रहे थे।रास्ते में वापसी के दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे सैलाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोर्धनपुरा के समीप एक ट्रैक्टर से इनकी की बाईक टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाईक ट्रैक्टर में फस गयी और उस पर सवार  जय उर्फ अजू पिता राजू भगोरा (16), अंकित पिता दिलीप भगोरा (20) और सुनील पिता रामा भगोरा (19) की मौके पर ही मौत हो गई। मार्ग से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने उक्त दुर्घटना की सूचना सैलाना थाने पर दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से मृतकों के शवों को  अस्पताल पहुंचाया। सैलाना थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा है। तीनों का मंगलवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |