Wednesday, 21 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट आए वृद्ध को नायब तहसीलदार के वाहन में पहुंचाया अपने गांव
14, Jan 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, रतलाम।

        जिला कलेक्टर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई जब शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किसी आवेदन को लेकर आए समीपस्थ ग्राम पलसोड़ा के वृद्ध खीमा आंजना को देर शाम हो जाने पर नायब तहसीलदार के वाहन में उनके घर तक पहुंचाया।

        80 वर्षीय बुजुर्ग अपने भूमि संबंधी किसी कार्य से कलेक्ट्रेट आए थे, वापसी में देर हो गई। आने में बस से आए थे जाने में वाहन नहीं होने पर कलेक्टर ने नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा को निर्देशित किया कि वे अपने वाहन में स्वयं बुजुर्ग खीमाजी को उनके घर तक छोड़कर आएं। शर्मा ने अपने वाहन में बुजुर्ग को बिठाकर घर तक पहुंचाया। परिजनों ने कलेक्टर सूर्यवंशी को उनकी संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद दिया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |