Tuesday, 28 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है |

रतलाम: रावटी में लूट और बुजुर्ग की हत्या की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा
11, Jun 2021 5 years ago

image

चार आरोपी गिरफ्तार, रकम, नगदी भी बरामद, वारदात के दूसरे दिन रावटी जाकर बेची थी रकम
माही की गूंज, रतलाम
      बढ़ते अपराध तो रतलाम पुलिस से नियंत्रित नही हो रहे हैं लेकिन अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त से बहार नही जा पा रहे हैं। अपराध होने के बाद उसे ट्रेस करने में शायद मध्यप्रदेश में रतलाम जिले की पुलिस नम्बर 1 है। अपराधियों के हौसले इस हद तक बुलंद हैं जिसकी पुष्टि इस बात से ही हो जाती हैं कि, अपराधी इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद अगले ही दिन रावटी पहुँच गए, जो वारदात स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यहाँ जिले के रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नाहरपुरा में शनिवार 5 जून की मध्य रात्री को खेत पर बने मकान के बाहर सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या और डकैती के मामले का खुलासा करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया वही एक आरोपी फरार है जिस पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है। 
      शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान एसपी गौरव तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नाहरपुरा में 5 जून की मध्य रात्री को एकांत खेत पर बने मकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग सरदार पिता नानिया भूरिया (70) तथा उसकी पत्नी पर हमला कर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों द्वारा  लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना हत्या सहित डकैती की होकर अत्यंत गंभीर मामले की जांच के दौरान पुलिस ने डकैती सहित हत्या के अपराध में शामिल आरोपियों में से तेरू पिता रामचन्द्र भूरिया (22) निवासी ग्राम नाहरपुरा थाना रावटी, गुड्डु उर्फ गुड्डा, हकरू पिता वालु निवासी ग्राम जानकरा थाना बाजना तथा घटना में लूटे गए गहनो को अवैध तरीके से खऱीदने वाले सोनू उर्फ रविन्द्र पिता मोहनलाल (35) निवासी ओसवाल नगर थाना दिनदयाल नगर हाल मुकाम तेजाजी मंदिर के पास इट भट्टा ग्राम रावटी थाना रावटी को गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी से घटना में लूटी गई सोने व चांदी की रकम व नगदी जप्त की गई है। घटना में शामिल फरार आरोपी बाबूलाल पिता जीवा कटारा निवासी सज्जनपुर थाना बाजना की पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है। अपराध में धारा120 (बी), 412 भारतीय दण्ड विधान इजाफा की गई है। 
ऐसे दिया वारदात को अंजाम 
      पुलिस केे अनुसार आरोपी तेरू पिता रामचन्द्र द्वारा फरियादिया  व फरियादिया के पति सरदार को सोने चांदी के गहने पहनते देख उन पर नजर रखता था। मृतक 4 जून को अपने पुराने घर से रूपए लेकर अपने नए घर आया था। जिसकी जानकारी आरोपी तेरु को थी। जिससे आरोपी तेरू को लालच आने पर आरोपी तेरू द्वारा 5 जून को अपने दोस्त गुड्डा उर्फ गुडिया उर्फ सोनू हारी निवासी जानकरा को रतलाम से लेकर नाहरपुरा आया। नाहरपुरा में दोनों ने मिलकर डकेती करने की योजना बनाई। फिर गुड्डा उर्फ सोनू ने अपने बड़े पापा हकरू पिता वालु हारी निवासी जानकरा, जीजा बाबूलाल पिता जीवणा कटारा निवासी सज्जनपुर को रात में नाहरपुरा के माल पर बुलाकर चारों ने फरियादी के घर पर धावा बोल दिया। फिर चारों ने सोने, चांदी व रूपये लेकर जंगल में भाग गए, फिर सुबह चारों आरोपी रावटी आए। रावटी में तेरू ने अपने जान पहचान वाले सोनू उर्फ रविन्द्र पिता मोहनलाल  निवासी रावटी को बुलाया। फिर लुटे हुए सोने चांदी के जेवरात आरोपी सोनू प्रजापत को 26 हजार रूपए में बेच दिए। फिर चारों आरोपियों ने 7-7 हजार रूपए आपस में बाँट लिए तथा शेष रूपयों की शराब व खाने-पीने में खर्च कर दिए।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |