Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

ग्रामों में मनोरंजक तरीके से दी जा रही जल जीवन मिशन में सहभागिता की जानकारी
15, Apr 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी।

        जल जीवन मिशन अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं आईएसए ह्यूमन वेलफेयर आर्गेनाईजेशन की टीम द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में सतत् जल जीवन मिशन योजना में ग्रामीणों की सहभागिता के लिए जनजागृति का कार्य किया जा रहा है। 

कार्यपालन यंत्री आरके नवीन के मार्गदर्शन एवं सहायक उपयंत्री बडवानी एससी जनोलिया तथा सहायक यंत्री उपखंड सेंधवा आरके गुप्ता के निर्देशन में टीम द्वारा विकासखण्ड बडवानी के ग्राम पालया, अवल्दा, कल्याणपुरा, जामदा बेड़ी, भवती, कठोरा एवं बड़वानी खुर्द में नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया । नाटक में जल एवं स्वच्छता समिति, नल-जल योजना के संचालन-संधारण, पेयजल  गुणवत्ता का मह्त्व के बारे में स्थानीय बोली में हल्के-फुल्के हंसी मजाक से रोचक बनाते हुए नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया।  उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी । साथ ही जल जीवन मिशन से संबंधित सुंदर गीत भी प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, संस्था के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित  थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |