Sunday, 16 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

अज्ञात डंफर ने बाइक सवार को कुचला, हुई मौत
Report By: मयंक विश्वकर्मा 06, Apr 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, आम्बुआ

    कस्बे से बाहर आम्बुआ-जोबट मार्ग पर डंफर के नीचे कुचल जाने के कारण एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। डंफर चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

    जानकारी अनुसार ग्राम मोटाउमर चिचानिया फलिया निवासी प्रवीण उर्फ इडला पिता शांति ऐल (ईसाई) मोटरसाइकिल क्रमांक जीजे 03 बीओ 9988 लेकर बोरझाड़ की ओर से 10ः00 बजे आम्बुआ आ रहा था। हथिनी नदी पुल के आगे मोड़ पर पुलिया पार करते समय वह सामने से आ रहे डंफर से जा भिड़ा, जिस कारण उसका शरीर डंफर के पिछले टायर में फस गया और डंफर उसको लगभग 25 से 30 फीट से अधिक दूरी तक घसीटते हुए ले गया, जिस कारण उसके शरीर के कपड़े व चमड़ी शरीर से अलग हो गए तथा कमर के नीचे का हिस्सा चिथडो में बदल गया, सड़क पर शरीर की चमड़ी तथा मांस के टुकड़े बिखर गए। घटना स्थल पर जिसने भी देखा वह सिहर उठा, युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई की तथा शव को पीएम हेतु अलीराजपुर भेजा गया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |