Tuesday, 04 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री |

राजस्थान के निंबाहेड़ा में पकड़े गए आतंकियों का एमपी कनेक्शन जांच करने रतलाम पहुंची बीस सदस्यीय एनआईए की टीम
05, May 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, रतलाम।

        मध्यप्रदेश के रतलाम में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम पहुंची है, जोकि अधिकारियों के साथ 20 सदस्यों की टीम मामले की गहनता से जांच करेगी। राजस्थान के निंबाहेड़ा में विस्फोटक के साथ पकड़े गए आतंकियों के रतलाम कनेक्शन को देखते हुए मामले में जांच के लिए एनआईए की टीम रतलाम आई है। एनआईए की टीम पूरे आतंकी नेटवर्क की पड़ताल के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी जुटा रही है।

सीरियल ब्लास्ट की प्लानिंग कर रहे थे आतंकी

        राजस्थान की निंबाहेड़ा पुलिस ने कार चैकिंग के दौरान रतलाम निवासी जुबेर, अल्तमस और सैफुल्ला को विस्फोटक और बम बनाने की सामग्री के साथ पकड़ा था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आतंकी जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की प्लानिंग कर रहे थे। पकड़े गए सभी आतंकियों के रतलाम निवासी होने की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए राजस्थान एटीएस, एमपी एटीएस और रतलाम पुलिस ने मास्टर माइंड सरगना इमरान सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं एटीएस की टीम ने इमरान के घर और फार्म हाउस से संदेहास्पद सामग्री भी बरामद की थी, अब इसी मामले में जांच के लिए एनआईए की टीम रतलाम पहुंची है। ये विस्फोटक और अन्य सामान हुआ बरामद: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन से जुड़े हुए सदस्यों से मध्य प्रदेश के नंबर की एक बोलेरो कार बरामद की गई है। इसके साथ ही दो पारदर्शी थैलियों में सिल्वर रंग के 6 किलो विस्फोटक पदार्थ और दो पारदर्शी थैलियों में सलेटी दानेदार 6 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है। आरोपियों से कुल 12 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है। इसके साथ ही 3 आरपेट घड़ी और 3 ड्यूरसेल बैटरी बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त 3 कनेक्टर वायर, एक प्लास्टिक की शीशी में 6 छोटे बल्ब बरामद किए गए हैं। इन तमाम वस्तुओं का प्रयोग घातक विस्फोटक बनाने में किया जाता है। मामले में अब तक राजस्थान और रतलाम से आधा दर्जन से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि तीन आरोपी फरार हैं। रतलाम जिला प्रशासन ने आतंकी साजिश में शामिल अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की थी। संभावना है कि एनआईए की टीम की जांच में और भी खुलासे हो सकते हैं।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |