Tuesday, 28 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... |

कालोनाइजर को लाभ पहुचाने के लिए किया जा रहा है सड़क निर्माण
04, Sep 2022 3 years ago

image

रहवासियों की आपत्ति के बाद नगर परिषद के बदले सुर, अटल बस्ती के पीछे कट रही नई कॉलोनी का मामला

माही की गूंज, पेटलावद।

         नगर के हर मार्ग पर अवैध कॉलोनियां काटने का काम जारी है जिस पर प्रशासन और परिषद की कोई लगाम नही है। कुछ कोलोनिनाजर शासन की मंशा के अनुसार काम कर कालोनी काटने का काम कर रहे है। लेकिन कोलिनी तक सर्व सुविधा और पहुँच मार्ग भी सुगम और सुरक्षित हो ये मंशा भी कोलोनिनाजर की होती है, ताकि कॉलोनी में बिकने वाले प्लेटो की अच्छी कीमत मिल सके। चूंकि ये पहुँच मार्ग शासकीय भूमि और नगर परिषद क्षेत्र में होते है इसलिए स्थानीय एजेंसी से साठ-गांठ बिठा कर कोलोनिनाजर अपने अनुसार काम करवा लेता है। यहाँ वार्ड क्रमांक 8 अटल बस्ती क्षेत्र में नगर परिषद ओर निजी कालोनाइजर की आपसी तालमेल ओर मिलीभगत से गरीब वर्ग के लोग परेशान हो रहे है। नगर के बरवेट रोड़ पर स्थित अटल बस्ती में आवासहीन गरीबो को सरकारी मकानों का निर्माण कर दिए गए है। वर्षो से गरीब वर्ग के लोग अपने परिवार के साथ यहां निवास करते चले आ रहे है। अटल बस्ती के समीप निजी कॉलोनी बनाई जा रही है, जहां पर आने-जाने के लिए पूर्व से ही सरकारी सीसी रोड बना हुआ है। लेकिन कॉलोनाइजर ओर नगर परिषद की मिलीभगत नवीन सीसी रोड जो पहले से कई ज्यादा चौड़ा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर रहवासियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। क्योंकि जहां नगर परिषद द्वारा कालोनाइजर को रोड बनाकर देने का प्रयास किया जा रहा है। मकान की आस लगाए गरीब वर्ग के लोगो अटल बस्ती में जमे हुए है। जिनको उम्मीद है कि, सरकार उन्हें यहां घर बना कर देगी लेकिन रोड के चौड़े होने कारण कई लोगो का सपना अधूरा रह सकता है।

एसडीएम को दिया आवेदन 

         रोड़ बनाने की जानकारी रहवासियों को लगी तो उन्होंने एसडीएम पेटलावद को एक शिकायती आवेदन देकर रोड़ नही बनाने की मांग की। रहवासी अफरोज पिता मोहम्मद हुसैन, हरीश पिता चुन्नीलाल गवली, मुकेश पिता प्रेमचंद सोलंकी आदि ने बताया कि, शासन की योजना के अनुसार गरीब लोगों को मकान आवंटित किए गए है। बस्ती में पीछे स्थित मकान में आने जाने के लिए करीब 10 फिट का रास्ता स्थित है ओर बस्ती के पीछे  निजी भूमि स्थित है जहां उनके द्वारा कॉलोनी काटी जा रही है। कॉलोनी में आने जाने के लिए भी पूर्व से 10 से 12 फिट का रास्ता बना है, लेकिन उक्त स्थान पर सर्वे ओर नप्ती करवाकर रास्ते को चौड़ा किया जा रहा है। रहवासियों ने बताया कि, सरकारी बस्ती में मकानों को तोड़कर रास्ता बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका हम विरोध करते है। इसके अलावा रहवासियों ने स्थानीय अधिकारियों से लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत भी शिकायत दर्ज करवाई।  निजी कालोनाइजर को नगर परिषद रोड़ होने के बावजूद नवीन रोड़ बनाकर देना चाहती थी, नगर परिषद के इंजीनियर खुद मोके पर पहुँचे थे और चुने की लाइन डालकर आये थे, लेकिन रहवासियों के विरोध और आपत्ति के बाद फिलहाल रोड़ बनाये जाने का मामला ठंडा है। वही नगर परिषद के अधिकारियों के भी सुर बदल गए और रहवासियों के द्वारा अतिक्रमण करने का हवाला देकर अपने सुर बदल लिए। जबकि रहवासियों के अनुसार कालोनाइजर ने खुद कहा था कि हम यहां रोड़ का निर्माण करने जा रहे है। नगर परिषद के इंजीनियर दीपक वास्केल ने कहा कि वहाँ रोड़ बनाने की कोई प्रकिया नही चल रही है, रहवासियों ने अतिक्रमण कर रखा था इसलिए चुने की लाइन डाली गई थी।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |