Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

अवैध हथियारों के जखीरे के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
28, Sep 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर। 

          आगामी विधनसभा चुनाव को दृष्टीगत रखते हुए पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना एवं पुलिस महा निरीक्षक इन्दौर रेंज (ग्रामीण) राकेश कुमार गुप्ता के निर्देश पर अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा थाना नानपुर क्षैत्र में बड़े अवैध हथियार तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

          अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सखाराम सेंगर द्वारा कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए समस्त जिले के पुलिस अधीक्षको को जिलो में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, अवैध शस्त्र, अवैध शराब व मादक पदार्थो की धर-पकड कर शांति व्यवस्था कायम करने हेतु निर्देशित किया गया था। इस संबंध में उनके द्वारा उपरोक्त निर्देशो के परिपालन में सभी थाना प्रभारियों को सख़्त कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। इसी तारतम्य में थाना नानपुर पर दिनांक 28 सितंबर की रात 11 बजे मुखबीर सुचना मिली कि, कुछ लोग बोलेरो गाडी में अवैध हथियारो की तस्करी करने आए हैं अथवा किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सुचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को थाना प्रभारी द्वारा घटना की गंभीरता के विषय में अवगत कराया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सखाराम सेंगर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी जोबट नीरज नामदेव व थाना प्रभारी नानपुर उप निरीक्षक नेपालसिह चौहान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई व ग्राम फाटा केबी रोड पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग का बोलेरो वाहन जिसमें तीन व्यक्तियो को चैक करते उनके कब्जे से एक पिस्टल 5 जिन्दा कारतुस, 12 बोर के 24 देशी कट्टे, कुल, एक रियलमी कम्पनी का स्कीन टच मोबाईल, ईन्टेल कम्पनी का की पेड मोबाईल, ओपो कम्पनी का स्कीन टच मोबाईल व ओपो कम्पनी का स्कीन टच मोबाईल जप्त कर उक्त तीनो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया। थाना नानपुर पर अपराध क्रमांक 344/2023 धारा 25(ए), 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है। आरोपीयो को न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 

          ग़ौरतलब है कि सीमावर्ती ज़िले धार में भी हाल ही में बहुत बड़ी संख्या में अवैध हथियार बरामद किए गए थे। पुलिस उस एंगल से भी अपनी जाँच कर सकती है। इतनी बड़ी मात्रा में नानपुर में अवैध हथियार पकड़ाने का सीधा अर्थ है की तीनो आरोपी कोई बहुत बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। जिसको पुलिस की सतर्कता व मुस्तैदी से समय रहते रोक लिया गया। पुलिस सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नानपुर नेपालसिह चौहान, उनि मायाराम मावी, सउनि बाबुलाल गेहलोत, सउनि. मंजितसिह, सउनि दिनेश अवास्या, सउनि नरसिह सेंचा, प्रआर. 154 संजय , आर.197 धनसिह, आर.131 राकेश, आर.412 छन्नु, आर.452 विनोद व चालक आर. 560 रघुवन, आर. 238 गणपत, आर. 50 मिथून का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |