Wednesday, 21 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

ईमानदारी अभी जिंदा है...
26, Feb 2023 3 years ago

image

सड़क पर गिरी 20 ग्राम वजनी स्वर्ण हार की डिब्बी दीपक गवली ने अशोक औरा को लौटाई

माही की गूंज, रतलाम/जावरा।

         21 फरवरी को लगभग दोपहर ढ़ाई बजे ब्राह्मण गली जावरा निवासी दीपक पिता धन सिंह गवली को सुतारी पुरा में नगर सुरक्षा समिति सदस्य राजू हेमावत की दुकान के सामने स्वर्ण हार की डिब्बी मिली उन्होंने तत्काल राजू हेमावत को देते हुए कहा कि, जिसकी भी यह डिब्बी है उसे दे देना। पारिवारिक शादी में जाने की जल्दी में राजू हेमावत ने यह डिब्बी सही दावेदार को देने के उद्देश्य से घर में सुरक्षित रख ली। घटनाक्रम के अनुसार समाजसेवी अशोक औरा अरिहंत कॉलोनी से अपनी पुत्रवधू श्रीमती पूजा औरा का स्वर्ण हार पेंट की जेब में रखकर बैंक लॉकर में रखने जा रहे थे तभी आजाद चौक में उन्हें लगा कि, जेब से सोने की डिबिया कहीं गिर गई है। बहुत तलाश किया सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन कहीं सफलता नहीं मिली। सुतारी पुरा में अभिषेक एवं अजय औरा बातचीत कर रहे थे तभी राजू हेमावत ने उन्हें अवगत कराया कि सोने के हार की एक डिब्बी दीपक गवली मुझे दिया गया है। तत्पश्चात अशोक औरा परिवार ने शहर थाने पर दीपक गवली, राजू हेमावत और टी आई जोशी का सम्मान करने का निश्चय किया। वरिष्ठ पत्रकार जगदीश राठौर एवं सुजान कोचट्टा की उपस्थिति में टीआई जोशी से 20 ग्राम वजनी करीब सवा लाख रुपए के स्वर्ण आभूषण अशोक औरा ने टीआई जोशी से शुक्रवार रात्रि 8 बजे थाने से प्राप्त किए। स्वर्ण आभूषण प्राप्त कर अशोक औरा, राजेश औरा, अजय ओरा एवं अभिषेक औरा ने नगर निरीक्षक वीडी जोशी, दीपक गवली और राजू हेमावत का पुष्पमाला पहनाते एवं मिठाई खिलाकर  सम्मानित किया। इस अवसर पर शहर थाना उप निरीक्षक पीएस भदोरिया, के.के. सिंह, विजय शेगोकर, पीएस चंदेल, रघुवीर जोशी, सहायक उप निरीक्षक बी के माली, अरविंद बरेला, गोपाल सनम, गोपाल परिहार, जीएस बघेल, प्रधान आरक्षक योगेश सैनी विक्रम सिंह, भीम सिंह एवं दिनेश तोमर सहित अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |