Friday, 28 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

पटवारी संघ की वर्षो से अटकी मांग और सम्मेलन को लेकर पटवारीयों ने की बैठक
08, Jul 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर।

         पटवारी संघ मध्यप्रदेश जिला अलीराजपुर की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन मालवई स्थित मां मालवई माता मंदिर पर किया गया। बैठक मे मध्यप्रदेश पटवारी संघ की वर्षो पुरानी अटकी मांग वेतनमान को लेकर प्रांतीय आव्हान और निर्णय पर मंथन चर्चा कर कल 9 जुलाई रविवार उज्जैन मे होने जा रहे संभागीय सम्मलेन मे शामिल होने की रणनीति बनी।

         जिलाध्यक्ष नितेश अलावा द्वारा बताया गया कि, पिछले दिनों भोपाल प्रांतीय कार्यालय मे प्रांतीय अध्यक्ष से लम्बी चर्चा और शासन के जिम्मेदार मंत्रियो से सकारात्मक चर्चा पश्चात जल्दी ही मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल मे माननीय मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार पटवारी संघ की महापंचायत होने वाली है, जिसमे 19000 हजार पटवारी अपनी मांगो को लेकर शामिल होंगे। पटवारी संघ की जिला स्तर की बैठक मे जिलेभर से आये संघ के पदाधिकारीयों ने जिला स्तरीय की समस्याओ को लेकर बात रखी जिसमे वरिष्ठ अधिकारी का रवैया ठीक न होना बताया। वर्तमान मे चल रही पटवारी संघ की आंशिक हड़ताल जिसमे सभी तकनिकी ऑनलाइन कार्य बंद है, बारे मे बताते हुऐ बताया की जो पटवारी तहसील ग्रुप से नहीं हटे वो तत्काल हट जाये और प्रांतीय आव्हान का पालन कर जिला संघ को हड़ताल मे मदद करेंगे। पटवारियों ने माँ मालवई से पटवारी के प्रति सकारात्मक वरिष्ठ अधिकारी और शासन रहे ये मांगे पुरी हो उसके लिए प्राथना की,और मांग पुरी न होने पर आगे सद्बुद्धि यज्ञ करने की बात कही।

         बैठक मे किशोर बैरागी, नरेंद्र भवर, पद्मलाल जमरा, राधु जमरा, भूरसिंह डावर, पूरनसिंह ठकराव, राजू चौहान, नवलसिंह डूडवे, बालू सिंह डावर, दिलीप ओहरिया, संदीप चौहान, अनीता सीताराम चौहान, नीलेश्वरी चौहान, नीलम अंकलेश चौहान, मंजुला जमरा, शारदा डावर, राधा कनेश, नीलम संगीता गूथरिया, निशा बघेल, नीलम कनेश, जीतेन्द्र डूडवे, कुंवरसिंह चौहान, दिनेश अलावा, करमसिंह तोमर, सुरेश पिपलाज, मांगू सिंह चौहान, नितेश डावर, अभयसिंह चौहान, राजाराम मौर्य, कैलाश डावर, अनिल सोलंकी, प्रवीण भिड़े, गलसिंह नरगावा, अजमेर बन्दोंड़िया, मुकेश बघेल, शिवराम नींगवाल, रमेश चमेल्का, अरविन्द बामनिया, लक्ष्मण बघेल, दुलेसिंह डूडवे सहित काफी संख्या मे पटवारी शामिल हुऐ।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |