Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

विवाह समारोह के दौरान अंधविश्वास और जादू-टोने की बात पर हुई बड़ी वारदात, पिता और तीन वर्षीय बेटे की हत्या
Report By: राघवेंद्र सिंह डोडीया 20, Feb 2021 5 years ago

image

शादी के घर में पसरा मातम

माही की गूंज, रतलाम

    रतलाम जिले के शिवगढ थाना अन्तर्गत ठीकरिया गांव में विवाह समारोह के दौरान दिलदहला देने वाली वारदात का मामला सामने आया है। जिस घर में दो बेटियों का विवाह होने वाला था, वहां तीन वर्षीय मासूम और उसके पिता की हत्या हो गई। प्रारंभिक तौर पर अंधविश्वास को हत्या का कारण माना जा रहा है। पिता-पुत्र के शव जिला चिकित्सालय में लाए गए है,जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा, वहीं एक महिला भी घायल है, जिसका उपचार किया जा रहा है। एसपी गौरव तिवारी भी घटनास्थल पहुंच गए थे। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि, शिवगढ थाना क्षेत्र के ग्राम ठिकरिया में अंधविश्वास के चलते अजीब मामला हुआ। कन्हैयालाल खराड़ी के घर बेटी और नातिन की 22 फरवरी को शादी होने वाली है। लेकिन यहां से किसी का फोन आया कि, मकान के अदंर कुछ लोग हैं और सभी खिड़की-दरवाजे बंद करके कोई पूजन किया जा रहा है। जिसमें एक की मृत्यु हुई है और इसके शव को ग्रामीण अस्पताल लेकर गए हैं। सूचना मिलते ही एसडीओपी और थाना प्रभारी टीम के साथ पहुंचे तो देखा कि, मकान का दरवाजा बंद था और अंदर से अगरबत्ती की खुशबू आ रही थी। अंदर से किसी ने जब दरवाजा नहीं खोला तो ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने जबरदस्ती दरवाजा खुलवाया। अंदर कमरे में एक तीन वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट हो रही थी। पुलिस ने तुरंत बच्चे को अस्पताल भिजवाया लेकिन उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई।

जादू-टोने,अधंविश्वास के चलते हत्या

     पुलिस ने बताया कि, कन्हैयालाल के दो बेटे और 8 बेटियां हैं जिनमें से 6 विवाहित हैं। मौसी और भांजी दोनों के विवाह की रस्में 16 फरवरी से प्रारंभ हो गए। जिसके लिए दामाद, बेटियां, बेटा, बहू और उसके बच्चे सहित अन्य रिश्तेदार उसके घर एकत्रित हुए थे। बताया जा रहा है कि, कन्हैयालाल का बड़ा बेटा राजाराम 16 फरवरी कोे  घर के सामने बरगद के पेड़ के नीचे जाकर कंपकपांने लगा (धूजने लगा)। परिवार वालों ने मान लिया कि, उसे कोई उपरी हवा का असर है। सूत्रों के जादू-टोना और उपरी हवा को भगाने के लिए परिवार के सभी लोग घर के अंदर बंद होकर पूजन (तंत्र) में लग गए। इस दौरान जादू-टोने की बात पर परिजन आपस में ही मारपीट करने लगे, जिसमें राजाराम की मौत हो गई और उसका तीन वर्षीय बेटा गंभीर घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल भिजवाया बाद में उसकी भी मौत हो गई। एक महिला भी घायल हुई है, जिसका भी उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, मृतक राजाराम ने पिछले वर्ष ही बीएचएमएस की डिग्री ली थी।
    एसपी गौरव तिवारी ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी श्री तिवारी ने बताया कि, जादू टोने और डायन आने की बात को लेकर यह घटना हुई है।इस मामले में मृतक की बहन और भांजी सहित कुछ और लोगों को राउंडअप किया गया है । पूछताछ जारी है। मामले की विस्तृत जानकारी पता की जा रही है, जिसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |