Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

आदिवासी समाज व संगठन ने निलंबित पटवारी के समर्थन में रैली निकाल किया विरोध प्रदर्शन
19, Jul 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, जोबट
       आदिवासी समाज व जय आदिवासी युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोबट नगर के मुख्य मार्ग से शक्ति प्रदर्शन व आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। रैली के दौरान संगठन ने तहसील कार्यालय के सामने रूड़ी ग्राम सभा का आयोजन किया। रैली के दौरान संगठन ने तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ता रैली के साथ पुलिस थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा। 
      पटवारी नितेश अलावा के निलंबन पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सैकड़ों की तादाद में नितेश अलावा के समर्थन में आदिवासी समाज व आदिवासी संगठन के कार्यकर्ता अलीराजपुर की जोबट तहसील पहुंचे, जहां बाग रोड पर एकत्रित होकर समाज के जिम्मेदार व वरिष्ठजनों ने भाषण बाजी कर नितेश अलावा के निलंबन का विरोध व्यक्त किया। जिसके बाद आदिवासी समाज का काफिला जोबट के मुख्य मार्ग से होकर जोबट तहसील ज्ञापन देने पहुंचा। ज्ञापन देने के लिए पहुंची भीड़ व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने ज्ञापन लेने आए तहसीलदार को प्रदर्शनकार्यो ने यह कह कर लौट दिया कि, ज्ञापन एसपी या कलेक्टर को ही सौंपेंगे। जिसके बाद अलीराजपुर एसडीएम ज्ञापन लेने पहुंची उन्हें भी ज्ञापन सौंपने से इनकार कर दिया। जिसके बाद लगातार भाषण बाजी की गई, यहां तक की प्रशासनिक अधिकारियों को अनपढ़ भी कह दिया। 
      स्थानीय अनुविभागीय कार्यालय के सामने आदिवासी समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर घंटों बैठे रहे, आदिवासी समाज और संगठन के कार्यकर्ता एक ही मांग पर अड़े रहे कि, पटवारी नितेश अलावा का निलंबन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। उक्त आंदोलन की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रारंभ हुई थी। आदिवासी समाज व संगठन के कार्यकर्ता विभागीय कार्यालय पहुंचे व सड़क पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन हाय-हाय, सरकार हम से डरती है पुलिस को आगे करती है, कलेक्टर हाय-हाय और एसपी हाय-हाय व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। उक्त प्रदर्शन के बाद भी खबर लिखे जाने तक प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच किसी भी बात को लेकर कोई हल नहीं निकल पाया है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |