Thursday, 09 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... |

सांसद डामोर आपके मंत्री तो पांचवी फेल- पटेल
16, Feb 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर।

        कांग्रेस नेता महेश पटेल हाथ से हाथ जोडो अभियान के तहत भाभरा ब्लॉक के ग्राम बेहडवा, अमनकुॅआ व संदा पहुचे थे, जहा ग्रामीणजनों ने लगभग 10 मांदल ढोल के साथ पटेल का स्वागत किया। महेश पटेल ने अपने उद्बोधन में सांसद गुमानसिंह डामोर द्वारा थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया पर टिप्पणी का विरोध करते हुए भाजपा सरकार के मंत्री प्रेमसिंह पटेल की शिक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि, सांसद महोदय पहले अपनी सरकार के मंत्री प्रेमसिंह पटेल को देखे जो की चोथी पास व पांचवी फेल है। उसके बाद हमारे थांदला विधायक जो की 12वी पास है। जिन्हे क्षेत्र के लोगों ने गांधीजी की उपाधी दे रखी पर उंगली उठाये। आप पडे लिखों हो और पीएचई विभाग में उच्च अधिकारी भी रहे हो, वर्तमान में क्षेत्रिय सांसद हो, उसके बावजुद आज क्षेत्र में नल जल योजना की क्या हालात है। पानी की टंकीया बनी लेकिन उनमें आज तक पानी नही पहुचा है।

        मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल लगातार जोबट विधानसभा में हाथ से हाथ जोडो अभियान के तहत सभाए कर रहे है। इसी कडी में आज पटेल के नेतृत्व में ग्राम बेहडवा, ग्राम अमनकुॅआ व ग्राम संदा में सभा कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में पटेल ने कमलनाथ सरकार व जोबट विधायक स्व. कलावती भूरिया की उपलब्धीया बताई तो भाजपा की विकास यात्रा को आडे हाथ लिया। वही ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होकर उन समस्याओं को जल्द से जल्द दुर करने की लिये पूर्ण प्रयास का आश्वसन भी दिया।

        कल सांसद डामोर ने अपनी प्रेसवार्ता में थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया को नासमझ व कम पडे लिखे होने की टिप्पणी की थी जिसके विरोध में महेश पटेल ने भाजपा सरकार के ही मंत्री के पांचवी फेल होने की बात कही। वही बताया की हमारे क्षेत्र में कई सरपंच अनपड होने के बाद भी अपनी अपनी पंचायतों में सुचारू रूप से काम कर रहे है तो इस प्रकार किसी की शिक्षा से उसकी काबीलीयत पर प्रश्न चिन्ह लगाना एक सांसद को शोभा नही देता है। वही उन्होने बताया की हमारे विधायक वीरसिंह भूरिया को क्षेत्रिय लोग गांधी की उपाधी से नवाजते है साथ ही वो 12 वी तक पडे होने के साथ क्षेत्र में कई जनहित के कार्य कर रहे है। सांसद डामोर पडे लिखे है व उनके ही पूर्व विभाग पीएचई जिसमें वही एक समय उच्च अधिकारी थे की नलजल योजना आज पुरे क्षेत्र में हासीये पर है। कई टंकीया बनकर तैयार हुए कई वर्ष हो चुके है लेकिन पानी आत तक नही पहुचा पहले अपने गीरेबान में झांके उसके बाद ही किसी पर अपमानजनक टिप्पणी करे।

        हाथ से हाथ जोडो के इस अभियान में भाभरा ब्लॉक अध्यक्ष मो. लईक, कार्यवाहक अध्यक्ष हरिश भाभर, सोनू वर्मा, राहुल परिहार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता व सेकडो ग्रामीणजन उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |